फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Village people will join the livelihood mission on the banks of the Ganges

गंगा यात्रा चौपाल में ग्रामीणों को दी गई योजनाओं की जानकारी

Tue, 28 Jan 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Village people will join the livelihood mission on the banks of the Ganges
जयप्रकाश नगर। नमामि गंगे योजना के तहत मंगलवार को समाजवादी पुरोधा रहे जयप्रकाश नारायण के पैतृक गांव कोड़रहा नौबरार के पूर्वी भवन टोला स्थित गंगा तट पर समीप गंगा यात्रा चौपाल लगाई गई। इस दौरान मुख्य अतिथि जिला विकास अधिकारी शशिमौलि मिश्रा और ग्राम प्रधान रूबी सिंह ने गंगा चबूतरा पर मां गंगा पूजन के साथ आरती की।
विज्ञापन

इस दौरान डीडीओ ने कहा कि प्रदेश में गंगा 1140 किमी बहती हैं। पीएम और सीएम का लक्ष्य है कि गंगा के तटवर्ती गांव स्वच्छ रहें। लोगों को गंगा के अविरल व निर्मल बनाने के साथ ही ग्रामीणों को आजीविका मिशन से जोड़ा जाए। गंगा किनारे पर बसे गांवों में घाट से निकट गंगा चबूतरा का निर्माण हो। ग्रामीणों को मनरेगा, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, सिलाई, आचार बनाने की विधि, मोमबत्ती, अगरबत्ती, कृषि, पशुपालन आदि की जानकारी देकर जागरूक किया जाए। बीडीओ दिनेश कुमार सिंह ने आजीविका मिशन के तहत नियमित साप्ताहिक बैठक, साप्ताहिक बचत, आपसी ऋण के बारे में जानकारी दी। ग्राम प्रधान ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ पंचायत के प्रत्येक व्यक्ति तक मिले, यही प्रयास रहता है। चौपाल में ग्रामीणों ने डीडीओ से स्वास्थ्य व्यवस्था बेहतर करने की मांग की।
विज्ञापन

इस मौके पर सूर्यभान सिंह, रजनीश सिंह, अरुण सिंह, अयोध्या यादव, बसंत यादव, अश्वनी सिंह, संजय सिंह, नथुन यादव, नक्कू ठाकुर, कमलेश राम, बादशाह यादव, गायत्री यादव, टुनटुन यादव, रामबली यादव, अखिलेश साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गंगा यात्रा चौपाल के दौरान स्वास्थ्य विभाग, टीकाकरण, पशुपालन विभाग, पशु टीकाकरण, कृषि विभाग, आंगनबाड़ी की ओर से शिविर लगाया गया था। इसमें लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण व दवाएं दी गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed