{"_id":"6802b289614dc0322d02cb2c","slug":"video-of-gunpoint-and-firing-goes-viral-ballia-news-c-190-1-ana1001-137905-2025-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तमंचा तानने और फायरिंग का वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तमंचा तानने और फायरिंग का वीडियो वायरल
विज्ञापन
बलिया। उभांव थाना के तुर्तीपार ग्रामसभा के मुजौना गांव में युवकों के दो गुटों में हाथापाई और तमंचा तानने व गोली दागने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो की पुष्टि अमर उजाला नहीं करता है। वीडियो 16 अप्रैल की रात में आयोजित एक मांगलिक कार्यक्रम का बताया जा रहा है।
वायरल वीडियो में पांच छह युवक रास्ते से कही जा रहे है, सामने से दो लड़कों ने रास्ता रोकते हुए कहासुनी करने लगे। इसी बीच रास्ता रोकने वाला सपेद शर्ट पहना युवक कमर से पिस्टल निकाल लिया, जिसे देख सभी लड़के भागने लगे। पिस्टल वाला लड़का हथियार लेकर दौड़ा लिया।
वहीं, दूसरे वीडियो में दो लड़के आपस में मारपीट कर रहे हैं। एक युवक दौड़कर बीच बचाव कर रहा है, तब तक सफेद शर्ट पहना युवक दौड़ते हुए आया, उसके हाथ में पिस्टल थी, वह एक युवक की पिटाई करने लगा। तब तक एक अन्य युवक हाथों में पिस्टल लेकर इनकी तरफ तान दिया। सफेद शर्ट वाला युवक पिस्टल वाले युवक का हाथ पकड़ कर दो फायर उसके पैर के आसपास किया।
विज्ञापन
आसपास के सभी लोग सहम गए है। इस बाबत थाना प्रभारी राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच पड़ताल चल रही है। जल्द ही युवकों की शिनाख्त कर कार्रवाई की जाएगी। संवाद