{"_id":"609957648ebc3e6a2a40808c","slug":"ventilators-have-showpiece-made-in-trauma-center-ballia-news-vns5888568135","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर बना हैं शोपीस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रामा सेंटर में वेंटिलेटर बना हैं शोपीस
विज्ञापन
बलिया। सपा के वरिष्ठ नेता एवं प्रदेश विधान सभा में नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी ने कोरोना महामारी से बलिया को बचाने एवं यहां कि स्वास्थ्य सेवाओं को दुरुस्त करने के लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है। कहा है कि अगर सरकार के पास धन की कमी है तो विधायक के रूप में मुझे मिलने वाला धन भी सरकार ले सकती है।
श्री चौधरी ने पत्र में लिखा है कि कोरोना महामारी की दूसरी लहर से पूरा प्रदेश भयंकर रूप से प्रभावित है। प्रतिदिन 30 हजार के आसपास नए मरीज मिल रहे हैं। मेरा गृह जनपद बलिया भी इस बीमारी से बहुत गंभीर रूप से प्रभावित है। जबकि आबादी के हिसाब से स्वास्थ्य सुविधाएं नाकाफी हैं। जिस कारण जनपद में मरने वालों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। सपा सरकार के कार्यकाल में बलिया के जिला चिकित्सालय में ट्रामा सेंटर का निर्माण कराया गया था। जिसमें 18 वेंटिलेटर, सिटी स्कैन की मशीन भी लगाई गई थी जो आजतक चालू नहीं हो सकी। साथ ही उसी ट्रामा सेंटर में आरटीपीसीआर जांच लैब भी स्थापित किया गया था। वह भी बेकार पड़ा हुआ है। जिले के लोगों के आरटीपीसीआर की जांच रिपोर्ट चार से पांच दिनों में आती है। इस दौरान सैंपल देने वाला व्यक्ति कई स्थानों पर जाता है और बीमारी फैलती है। जनपद में ऑक्सीजन के लिए लोग तड़प कर जान गवा रहे हैं। लंबे समय से सामाजिक जीवन होने के कारण प्रतिदिन जनपदवासी चिकित्सकीय सहयोग के लिए मुझ से संपर्क करते हैं। लेकिन दु:ख के साथ आप से कहना पड़ रहा है कि जिले की लचर स्वास्थ्य सेवा के कारण हमलोग दूसरे जनपदों में अपने व्यक्तिगत संपर्कों के जरिए मदद की कोशिश करते हैं। अगर ये सुविधाएं बलिया में ही होती तो लोगों की जान बच जाती। मेरे निर्वाचन क्षेत्र में रिगवन, बांसडीह, बेरुरबारी व रेवती के स्वास्थ केंद्रों पर भी सुविधा का घोर अभाव है। अत: आप से आग्रहपूर्वक कहना है कि बलिया के ट्रामा सेंटर को यथाशीघ्र चालू करने का निर्देश दीजिए। साथ ही वहां रखी वेंटिलेटर मशीनें, आरटीपीसीआर जांच लैब तत्काल शुरू कराइये। सपा प्रवक्ता सुशील पांडेय कान्हजी ने पत्र लिखने के लिए श्री चौधरी को धन्यवाद ज्ञापित किया।