{"_id":"62892302775b3e36a54f8b00","slug":"vending-zone-could-not-be-made-harassment-of-track-shopkeepers-in-the-name-of-encroachment-ballia-news-vns654791920","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं बन सका वेंडिंग जोन, अतिक्रमण के नाम पर पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं बन सका वेंडिंग जोन, अतिक्रमण के नाम पर पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न
विज्ञापन
फोटो सहित
नहीं बन सका वेंडिंग जोन, जाम से नहीं मिला छुटकारा
अतिक्रमण के नाम पर पटरी दुकानदारों का उत्पीड़न
- हर तरफ सड़ पर सज रही हैं दुकानें
संवाद न्यूज एजेंसी
बलिया। नगर पालिका की ओर से शहर में चार प्रमुख सड़कों के किनारे वेंडिंग जोन बनाने का दावा किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में इसका कुछ पता नहीं है। हर तरफ सड़क तक दुकानें सज रही हैं। इससे जाम की समस्या से छुटकारा नहीं मिल रहा है।
नगर पालिका की टीम नो वेंडिंग जोन में दुकान लगाने वालों का चालान कर जुर्माना वसूलती है लेकिन, वेंडिंग जोन में मनमानी करने वालों के खिलाफ कार्रवाई नहीं करती। हालांकि इसका दूसरा पहलू यह है कि सड़क की पटरियों पर दुकान सजाकर बैठे दुकानदारों पर कभी भी किसी समय जिम्मेदार अधिकारियों का डंडा चलने लगता है। दुकानदारों का आरोप है कि आए दिन अतिक्रमण के नाम पर जिला प्रशासन उनका उत्पीड़न होता है।
करीब एक साल से शहर में वेंडिंग जोन बनाने की कवायद चल रही है। मगर अभी तक लागू नहीं हो सका। शासन की कार्रवाई से बचने के लिए जिम्मेदार कागजों पर ही स्ट्रीट वेंडिंग की दुकान सजा रहे हैं। शहर की पटरियों पर रोजी रोटी का जुगाड़ करने वाले दुकानदारों के लिए स्ट्रीट जोन बनाने का आदेश हवा हवाई साबित हो रहा है। हालांकि इसके लिए डूडा द्वारा प्रयास करते हुए 20 स्थान चिह्नित किए गए। मगर अभी तक कोई प्रगति नजर नहीं आती। ऐसे में एक ओर जहां वेंडर्स को परेशानी हो रही है। वहीं व्यवस्था पर भी प्रभाव पड़ रहा है। शहर के शहीद चौक पार्क से लेकर लोहापट्टी, रेलवे स्टेशन, सिनेमा रोड, विशुनीपुर सब्जीमंडी, चित्तू पांडेय, सब्जी मंडी, कुंवर सिंह चौराहा, मिड्ढी चौराहा तक स्ट्रीट वेंडर भटकते रहते हैं। इसके अलावा रामलीला मैदान के पास सब्जी मंडी में बड़ी संख्या में सब्जी दुकानदारों की संख्या है। शासनादेश के तहत टाउन वेंडिंग कमेटी का गठन कर इनके लिए निश्चित क्षेत्र व स्थान का चयन कर इनको यहां पर स्थानांतरित करने की बात कही गई है। लेकिन यह निर्देश अब तक पूरा नहीं हो सका। हालांकि काफी प्रयास के बाद भी इसे अमली जामा नहीं पहनाया जा सका।
विज्ञापन
वहीं पथ विक्रेताओं की एक ही मांग है कि यदि उनको उस स्थान से हटाया जाए तो यह भी बताया जाए कि किस स्थान पर उन्हें दुकान लगाने का स्थान मिल रहा है। उधर, वेडिंग जोन का निर्धारण न होने से बाजारों के साथ अन्य स्थानों पर जाम लगा रहता है। नियम के अनुसार बैंडिंग जोन का चयन कर उनका जीआई टैग लैंडमार्क होना है। जगह नियत न होने के कारण ठेला व खोमचा वाले एक स्थान से दूसरे स्थान पर भ्रमण करते हैं। जिससे कई बाजारों में जाम की समस्या पैदा होती रहती है।
नगर पालिका के ईओ दिनेश कुमार विश्वकर्मा ने बताया कि वेंडिंग जोन के लिए स्थान चिहिंत कर लिया गया है। इन स्थानों पर जल्द ही अवस्थापना का कार्य किया जाएगा।
000
शहर में वेंडिंग जोन के लिए 20 स्थान चिन्हित
शहर में वेंडिंग जोन के लिए 20 स्थान चिह्नित किए गए हैं। जिसमें से चौक से पानी के टंकी रोड,अन्नपूर्णा होटल के पीछे गली, चौक से पानी के टंकी वाले रोड पर पहली बायीं गली, गुरुद्वारा रोड के पीछे वाली गली, गुरुद्वारा के पीछे रोड, टाउन हाल मवेशी अस्पताल के सरकारी स्कूल गली, पुलिस चौकी बिचलाघाट मन्दिर के सामने सामने से चौक को जाने वाली रोड के बायीं तरफ, शनिचरी मन्दिर से एलआईसी होते हुए माल गोदाम तक, काली मन्दिर से बालेश्वर मन्दिर होते हुए दुर्गा मन्दिर तक, पुराने पोस्ट ऑफिस से नया चौक, एलआईसी के सामने से रामलीला मैदान होते हुए चन्द्रगुप्त मन्दिर शांति पार्क होते हुए भृगु मन्दिर तक, दुर्गा मन्दिर के पास जापलिनगंज पुलिस चौकी से सतीशचंद्र कॉलेज, चौक सुतरी पट्टी होते हुए लोहिया मार्केट रोड तक चूना वाली गली, बस स्टैंड गडवार रोड बायीं तरफ, ओवर ब्रिज पुल के नीचे, कासिम बाजार रोड बायीं तरफ, गुदरी बाजार रोड बायीं तरफ, चित्तू पाण्डेय चौक, सागरपाली रोड माल्देपुर स्टैंड, कचहरी- मिड्डी चौराहा -टीडी कॉलेज आदि शामिल हैं।