{"_id":"677b9aaac0ff8e059e0b6113","slug":"vegetable-vendors-staged-a-sit-in-appealed-to-the-administration-2025-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia : सब्जी विक्रताओं ने दिया धरना, प्रशासन से लगाई गुहार, रोजी की व्यवस्था करो सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia : सब्जी विक्रताओं ने दिया धरना, प्रशासन से लगाई गुहार, रोजी की व्यवस्था करो सरकार
Mon, 06 Jan 2025 02:26 PM IST
नितीश कुमार पांडेय
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: नितीश कुमार पांडेय
Updated Mon, 06 Jan 2025 02:26 PM IST
सार
शहर में व्यवस्थित करने की मांग लेकर सब्जी विक्रेता धरने पर बैठ गए और मांग रखी कि उनके रोजगार की व्यवस्था की जाए। बताते चलें कि ओवर ब्रिज के नीचे अतिक्रमण हटने के बाद यहां पर दुकान लगाने वाले सब्जी विक्रेता बेरोजगार हो गए है लिहाजा खुद के लिए मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
व्यवस्था की मांग को लेकर धरने देते सब्जी विक्रेता
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
बलिया शहर के चित्तू पांडेय ओवर ब्रिज के नीचे से हटाए गए सब्जी विक्रेताओं ने शहर में व्यवस्थित करने की मांग को लेकर सोमवार को धरने पर बैठ गए। इसमें पुरुष महिलाएं दोनों शामिल रहे। धरनारत सब्जी विक्रताओं की मांग थी कि परिखरा मंडी की बजाए उन्हें शहर में व्यवस्थित किया जाएं। सब्जी विक्रताओं के धरने पर बैठने से वहां अफरा तफरी का माहौल रहा। वहीं, सूचना पर पहुंचे ओक्डेनगंज चौकी प्रभारी गिरजेश सिंह समेत अन्य पुलिस चौकियों के प्रभारी दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने सब्जी विक्रेताओं को समझाने का प्रयास किया, लेकिन सब्जी कारोबारी धरने स्थल पर डटे रहे।
विज्ञापन
सब्जी विक्रेताओं का आरोप था कि 15 वर्ष पहले नगर पालिका प्रशासन ने ही ओवर ब्रिज के नीचे उनकी दुकानें लगवाई थी और अब अवैध बता कर उनकी दुकानें उजाड़ कर उन्हें सड़क पर ला दिया है, जिससे उनके सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया है। बता दें कि विशुनीपुर स्थित जिला एवं सत्र न्यायालय के नवनिर्मित 14 कक्षीय भवन में न्यायिक कार्यों का संचालन हो रहा है। इसको लेकर पुलिस और नगर पालिका प्रशासन ने बृहस्पतिवार की शाम को ही ओवर ब्रिज के नीचे सब्जी की दुकान लगाने वालों को अपनी दुकानें वहां से हटाने का अल्टीमेटम दिया था, लेकिन शुक्रवार की सुबह सब्जी दुकानदारों ने अपनी दुकानें नहीं हटाई।
विज्ञापन
इसके बाद दिन में करीब 10.30 बजे पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की टीम मौके पर पहुंच गई और सब्जी दुकानदारों को हटा दिया था। धरना देने वालों में शंकर, बब्लू, दिनेश, संजय, राहुल कुमार, केसरी, समसुन, लक्ष्मीना, पार्वती, सुगंती और राधामुनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन