फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   UP Election 2022: Youth raised slogans of Akhilesh Yadav Zindabad in Rajnath Singh's rally Defense Minister did this work

UP Election 2022: राजनाथ सिंह की रैली में युवक ने लगाए अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे, रक्षा मंत्री ने किया ये काम

Tue, 22 Feb 2022 08:01 PM IST
अनुराग सक्सेना पीटीआई, बलिया
पीटीआई, बलिया Published by: अनुराग सक्सेना Updated Tue, 22 Feb 2022 08:01 PM IST
सार

केंद्रीय मंत्री बलिया के बंशी बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जब कुछ युवाओं ने उनके भाषण में व्यवधान डाल दिया और दावा किया कि सेना में तीन साल से भर्ती नहीं हुई है। इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है।

विज्ञापन
UP Election 2022: Youth raised slogans of Akhilesh Yadav Zindabad in Rajnath Singh's rally Defense Minister did this work
जनसभा को संबोधित करते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : ani

विस्तार

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की जनसभा में उनके भाषण के दौरान कुछ युवकों ने सेना में भर्ती के मुद्दे पर व्यवधान डाल दिया। इस दौरान एक युवक ने समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव जिंदाबाद के नारे लगा दिए, जिसके बाद उसे हिरासत में ले लिया गया।

विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री शहर के बंशी बाजार में जनसभा को संबोधित कर रहे थे, जब कुछ युवाओं ने उनके भाषण में व्यवधान डाल दिया और दावा किया कि सेना में तीन साल से भर्ती नहीं हुई है। इस पर राजनाथ सिंह ने जवाब दिया कि इसकी प्रक्रिया चल रही है। इस पर जब वे शांत नहीं हुए तो राजनाथ सिंह ने कहा कि नेतागिरी से बात बिगड़ जाती है।

विज्ञापन

पूरी दुनिया कर रही महामारी में नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ- राजनाथ

उन्होंने कहा, मैं समस्या को पूरी तरह समझता हूं। कोरोना महामारी के कारण ये समस्या हुई। हम लोग पहली बार ऐसी महामारी का सामना कर रहे हैं। इस स्थिति में पूरी दुनिया नरेंद्र मोदी के काम की तारीफ कर रही है।

बाद में जब उनका संबोधन समाप्त होने वाला था, तब एक व्यक्ति ने नारा लगाया, गरीबों के मसीहा, अखिलेश यादव जिंदाबाद। इस पर जब कुछ भाजपा कार्यकर्ता उसकी तरफ बढ़े तो राजनाथ सिंह ने मंच से ही उसे छोड़ने के लिए कहा।

पुलिस उपाधीक्षक राजेश तिवारी ने कहा कि युवक की पहचान अंगद यादव के रूप में हुई है और उसे हिरासत में ले लिया गया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed