फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   university in ballia

विश्वविद्यालय निर्माण को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 22 Mar 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
university in ballia
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने जाते सपा कार्यकर्त? - फोटो : BALLIA
बलिया। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पांच सूत्रीय मांग को लेकर सोमवार को राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। इसमें उल्लेख किया है कि लंबे संघर्ष के बाद 22 दिसंबर 2016 को तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बलिया के भावनाओं एवं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के सम्मान में इस विश्वविद्यालय का न केवल आधारशीला रखी बल्कि इसके लिए धन भी आवंटित किया था। उन्होंने मांग की कि जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में निर्माण कार्य तत्काल शुरू कराया जाए। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय परिसर में हो रहे जलजमाव की समस्या का समाधान किया जाए। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में प्रारंभ में 10 गैर प्रयोगात्मक विषयों की मान्यता मिली थी। पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर द्वारा बनाए गए बंधे को उच्चीकरण करके पथवे का निर्माण कराया जाए। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय बसंतपुर में भवन निर्माण सहित सभी जरूरी कार्यों को संपन्न कराने के लिए धनराशि उपलब्ध कराई जाए। इस मौके पर पूर्व मंत्री नारद राय, पूर्वमंत्री जियाउद्दीन रिजवी, यशपाल सिंह, डॉ. विश्राम यादव, संजय उपाध्याय, राजन कन्नौजिया, मिठाईलाल भारती, जयप्रकाश यादव, अजय यादव, हरेंद्र गोंड, शशिकांत सिंह, भीम यादव, रामविलास यादव, मनोज यादव, छितेश्वर यादव, मनोज यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed