फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Underground people running shops in the name of sending youth abroad

Ballia News: युवकों को विदेश भेजने के नाम पर दुकान चलाने वाले अंडरग्राउंड

Tue, 24 Sep 2024 11:46 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Sep 2024 11:46 PM IST
विज्ञापन
Underground people running shops in the name of sending youth abroad
बलिया। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैले एक हाई-प्रोफाइल मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी मामले में सोमवार को छापा मारकर सिकंदरपुर से एक युवक को गिरफ्तार किया था। इसके बाद इस धंधे से जुड़े लोगों में खलबली मची है। सिकंदरपुर, उभांव, नगरा, शहर सहित सीमावर्ती जिला मऊ व गाजीपुर में बेरोजगार युवकों को विदेश भेजने के नाम पर दुकान चलाने वाले ताला बंद कर अंडरग्राउंड हो गए हैं।
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी और साइबर धोखाधड़ी सिंडिकेट का गांवों तक जाल फैला हुआ है। सिंडिकेट में शामिल एजेंसी के एजेंट गांव के बेरोजगार युवकों को सब्जबाग दिखाकर ज्यादा पैसा कमाने का लालच दिखाकर एजेंसी वालों से मिलवाते हैं। एजेंसी वाले टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेज सिंडिकेट के लोगों को सुपुर्द कर देते हैं। वे चोरी छिपे प्रतिबंधित देश ट्राइंगल विशेष आर्थिक क्षेत्र (एसईजेड), लाओस और कंबोडिया सहित अन्य स्थानों पर फर्जी कॉल सेंटरों में क्रेडिट कार्ड धोखाधड़ी, फर्जी एप्लीकेशन का उपयोग करके क्रिप्टोकरेंसी में निवेश, हनी ट्रैपिंग आदि में शामिल होने के लिए विवश करते हैं और मानव अंग तस्करी में प्रयोग करते हैं। यह रैकेट मुख्य रूप से विदेशी नागरिकों द्वारा नियंत्रित और संचालित किया जाता था। प्रतिबंधित देश होने के कारण वहां से चाह कर भी युवक वापस देश नहीं आ पाते हैं। पूर्व में नगरा सहित कई थानों में टूर वीजा पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के कई मामले दर्ज होने के बावजूद स्थानीय खुफिया विभाग को इसकी भनक नहीं लग सकी, यह बड़ा सवाल है। एनआईए के छापे के बाद प्रशासनिक महकमे में खलबली मची है। सूत्रों की मानें तो एनआईए ने 13 मई को इस मामले की जांच मुंबई पुलिस से अपने हाथ में ली थी।
विज्ञापन

कई लोग एनआईए के रडार पर

सिकंदरपुर कस्बे के ऊर्दू कटरा से पकड़े गए युवक का वाराणसी, मऊ, आजमगढ़, देवरिया सहित कई जिले में शाखा संचालित है। बड़ा भाई वाराणसी के दालमंडी से सभी को संचालित करता था। तीन माह पूर्व पुलिस उसे अंतरराष्ट्रीय मानव तस्करी के मामले में गिरफ्तार कर चुकी है। वह तिहाड़ जेल में हैं। उसी से पूछताछ के आधार पर एनआईए टीम ने सिकंदरपुर में तलाशी के दौरान कई आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है। इसमें दस्तावेज, डिजिटल उपकरण, हस्तलिखित रजिस्टर, कई पासपोर्ट और फर्जी विदेशी रोजगार पत्र आदि शामिल हैं, इन्हें जांच के लिए ले गई है। एनआईए टीम के रडार पर इस अवैध करोबार से जुड़े जिले के कई हैं। स्थानीय लोगों की मानें तो गिरफ्तार युवक के परिवार वाले कुछ वर्ष पूर्व आर्थिक तंगी में थे। बड़ा भाई लोगों को विदेश भेजने के काम दालमंडी से करने लगा। आज इनके पास सिकंदरपुर क्षेत्र में 20 करोड़ से ऊपर की संपत्ति है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेश जाने वाले युवकों का खंगाल रही रिकाॅर्ड
एनआईए टीम ने सिकंदरपुर में छापा मारकर युवक को गिरफ्तार कर दुकान से कई दस्तावेज बरामद किए हैं। टीम जांच के दौरान अब तक बाहर भेजे गए युवकों का रिकाॅर्ड खंगाल रही है। टीम को अनुमान है की यह युवकों भी भी टूर वीजा पर प्रतिबंधित देशों में भेजा गया है। उसकी पूरी जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed