फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Uncontrolled tractor-trolley hit the cyclist

अनियंत्रित ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार को टक्कर मारी

Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Jan 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
Uncontrolled tractor-trolley hit the cyclist
रसड़ा। कोटवारी मार्ग स्थित डेहरी गांव के समीप शुक्रवार की रात करीब सात बजे तेज रफ्तार मिट्टी लदी ट्रैक्टर-ट्राली साइकिल सवार को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे खाई में पलट गई। आनन फानन में साइकिल सवार को अस्पताल लाया गया, जहां साइकिल सवार युवक ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर का चालक फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। मौत की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के डेहरी गांव निवासी 40 वर्षीय हरिंद्र कन्नौजिया पुत्र मोतीचंद साइकिल से चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के टीकादेवरी नगपुरा गांव में किसी मित्र के यहां निमंत्रण पर जाने के लिए घर से निकले थे। वे जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे तभी कोटवारी की तरफ से मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर-ट्राली ने साइकिल सवार हरिंद्र को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर की आवाज सुन आसपास के लोग घायल को सीएचसी लाए जहां पर डाक्टरों ने हरिंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक अंधेरे का लाभ उठाकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रैक्टर ट्राली को थाने लेकर चली गई। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौत की खबर लगते पत्नी उषा देवी, दो पुत्र विशाल, विकास, दो पुत्रियां खुशबू, शिवानी का रोते-रोते बुरा हाल है।
विज्ञापन

बाइक पुलिया से टकराई, मौत
बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बेरूआरबारी मार्ग पर स्थित पाण्डेय के पोखरा के पास सड़क हादसे में युवक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसडीह कस्बा पश्चिम टोला कठबंधवा (वार्ड 12) निवासी पप्पू राजभर (28) पुत्र पूर्णवासी राजभर शुक्रवार को रिश्तेदारी में निमंत्रण करने गया था। वहां से आधी रात बाद वापस लौटते समय पाण्डेय के पोखरा के पास उसकी बाइक पुलिया से टकरा गई। इससे वह लहुलूहान होकर सड़क पर गिर गया। शनिवार तड़के करीब तीन बजे गश्त पुलिस की नजर पड़ी। पुलिस ने घायल पप्पू को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed