{"_id":"6adf9877f380d31c4804e565","slug":"community-toilet-built-for-750-lakh-collapses-within-6-months-ballia-news-c-190-1-bal1001-175891-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: 7.50 लाख से बना सामुदायिक शौचालय 6 महीने में ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: 7.50 लाख से बना सामुदायिक शौचालय 6 महीने में ध्वस्त
विज्ञापन
नगर पंचायत नगरा स्थित सामुदायिक शौचालय।संवाद
इंदरपुर । नगर पंचायत नगरा के वार्ड नंबर-6 भंडारी में 7.50 लाख से निर्मित 8 सीटर सामुदायिक शौचालय लोकार्पण के महज 6 महीने के भीतर ध्वस्त हो गया। सोमवार को शौचालय पर गए हरिंदर यादव (30) के पैर में टूटी टाइल्स ढंस गईं। अस्पताल में 12 टांके लगाने पड़े।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार भंडारी में इस सामुदायिक शौचालय का निर्माण का काम चार वर्ष पहले शुरू हुआ था। जब ग्रामीणों ने इसकी शिकायत शुरू की तो 6 महीने पहले ठेकेदार ने बिना गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा किए ही नगर पंचायत के अधिकारियों की मिलीभगत से शौचालय का लोकार्पण करा दिया। अब हालत यह है कि 8 सीटर शौचालय में से 7 सीटें पूरी तरह टूटकर धंस चुकी हैं। जमीन धंसने से भीतर लगी टाइल्स टुकड़े-टुकड़े होकर बिखर गई हैं। शौचालय परिसर में साफ-सफाई न होने से गंदगी और बदबू रहती है।
शौचालय में शौच करने गए भंडारी निवासी हरिंदर यादव (30) हादसे का शिकार हो गए। हरिंदर यादव ने कहा कि शौचालय के नाम पर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। घटिया ईंट, बालू और सीमेंट लगाया गया है। यह पूरी तरह भ्रष्टाचार है, इसकी जांच होनी चाहिए। वहीं भंडारी निवासी लालबहादुर यादव ने कहा हम लोगों ने कई बार नगर पंचायत में शिकायत की, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
नगर पंचायत नगरा के अधिशासी अधिकारी रोहित कुमार भारती ने बताया कि शौचालय के ध्वस्त होने की सूचना पर मैंने निरीक्षण किया था। मरम्मत के लिए फाइल तैयार की गई है। धन स्वीकृत होते ही शौचालय की मरम्मत कराई जाएगी।