फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Unveiling of Sardar Patel's statue halted for the second time; sparks displeasure

Ballia News: दूसरी बार रोका सरदार पटेल की प्रतिमा का अनावरण, नाराजगी

Tue, 27 Oct 2026 12:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 12:30 AM IST
विज्ञापन
Unveiling of Sardar Patel's statue halted for the second time; sparks displeasure
बेल्थरारोड तहसील क्षेत्र के खंदवा गांव में स्थापित सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा का अनावरण के
विशुनपुरा। तहसील क्षेत्र के खंदवा गांव में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा के अनावरण पर दूसरी बार रोक लगा दी गई। 25 अक्तूबर को प्रस्तावित अनावरण कार्यक्रम स्थगित होने से नाराज समाज के लोगों ने बैठक कर प्रशासन की कार्रवाई पर नाराजगी जताई। खंदवा गांव में वर्ष 2025 में सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा स्थापित की गई थी। प्रतिमा के अनावरण के लिए प्रदेश सरकार के मंत्री स्वतंत्रदेव पटेल, पंचायती राज मंत्री ओमप्रकाश राजभर सहित जिले के मंत्रियों और भाजपा पदाधिकारियों का कार्यक्रम तय हुआ था।
विज्ञापन

हालांकि, अनावरण से ठीक पहले गांव की एक महिला ने उपजिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर प्रतिमा स्थल की जमीन को चारागाह की भूमि बताते हुए कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की थी। इसके बाद तहसील प्रशासन ने अनावरण रोक दिया था।
विज्ञापन

करीब एक वर्ष बाद प्रतिमा के अनावरण के लिए 25 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की गई। इस बार भी मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह का कार्यक्रम प्रस्तावित था, लेकिन पुराने प्रार्थना पत्र के आधार पर प्रशासन ने फिर अनावरण पर रोक लगा दी। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान लेखपाल ने राजस्व अभिलेखों के आधार पर संबंधित भूमि को नवीन परती दर्ज करते हुए अपनी आख्या तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों ने मामले में राजस्व अभिलेखों के आधार पर स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है। बैठक में रघुवंश पटेल, प्रेमसिंह पटेल, मान सिंह, अयोध्या पटेल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

एसडीएम बेल्थरारोड शरद चौधरी ने बताया कि प्रतिमा स्थापित करने का मामला संज्ञान में है। शासन से अनुमति नहीं मिलने के कारण प्रतिमा स्थापना का मामला फिलहाल अटका हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed