फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   two young man died in road accident in ballia

Ballia Accident: बकरी को बचाने में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की मौत; परिवार में मचा कोहराम

Thu, 25 Jul 2024 06:00 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Jul 2024 06:00 PM IST
सार

बलिया जिले में गुरुवार को तेज रफ्तार ने दो युवकों की जान ले ली। दोनों एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान सामने आ रही बकरी को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकरा गए। 

विज्ञापन
two young man died in road accident in ballia
Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बलिया जिले के खेजुरी थाना क्षेत्र के करंबर-पचखोरा मार्ग पर गुरुवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक के पेड़ से टकराने से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। 

विज्ञापन


यह है मामला
जानकारी के अनुसार करंबर के अंबेडकर नगर निवासी रामनरेश राम (25) पुत्र शिवगोविंद राम और गुलईतीर निवासी संतोष पासवान (23) पुत्र  गुलाब चंद्र पासवान गुरुवार सुबह पचखोरा से अपने गांव करंबर आ रहे थे। रास्ते में बकरी को बचाने में बाइक पेड़ से टकरा गई। 
विज्ञापन


टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। टक्कर की आवाज सुन मौके पर पहुंचे लोगों ने आनन-फानन इसकी सूचना डायल 112 और पुलिस को दी। अस्पताल ले जाने पर दोनों लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। जानकारी होते ही परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed