{"_id":"611a976b8ebc3e42e32b1dcc","slug":"two-sides-clashed-over-car-washing-six-injured-jammed-ballia-news-vns606297173","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाड़ी धोने को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह जख्मी, जाम लगाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाड़ी धोने को लेकर दो पक्ष भिड़े, छह जख्मी, जाम लगाया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिलकहर। गड़वार थाना क्षेत्र के हजौली गांव में रविवार की देर शाम गाड़ी धोने को लेकर दो समुदायों में विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि देखते ही देखते दोनों पक्षों से ईंट, पत्थर एवं डंडे चलने लगे। इसमें दोनों पक्षों के छह लोग जख्मी हो गए।
एक पक्ष के लोगों ने वर्तमान प्रधान मिंटू राम के नेतृत्व में चोगड़ा-चिलकहर मार्ग स्थित हजौली चट्टी पर चक्का जाम कर दिया। गड़वार पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जाम को समाप्त कराया। एक पक्ष से दो लोगों को गिरफ्तार कर सोमवार को चालान कर दिया। हजौली निवासी आजाद अपनी गाड़ी की धुलाई कर रहा था। इसका गंदा पानी बगल के रामबदन सिंह के मकान पर जा रहा था। उन्होंने पानी को रोकने की बात कही। इसको लेकर दोनों पक्षों में तूतू-मैंमैं के बाद ईंट, पत्थर व डंडे चलने लगे। दोनों पक्षों से करीब छह दर्जन लोग जख्मी हो गए। मामले में पुलिस ने एक तरफ से मुकदमा पंजीकृत कर दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। दूसरे पक्ष से मुकदमा पंजीकृत नहीं किया गया है। इससे गांव में आक्रोश व्याप्त है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।