{"_id":"6a21c86fa5eed2aec30de306","slug":"two-sides-clash-over-land-dispute-fir-lodged-against-15-people-ballia-news-c-190-1-ana1001-165570-2026-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: भूमि विवाद में दो पक्षों में मारपीट, 15 के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
बैरिया। क्षेत्र के मिश्रा के मठिया गांव में भूमि विवाद को लेकर बुधवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर 15 नामजद लोगों समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
गांव निवासी अवधेश यादव भारतीय सेना में हैं और छुट्टी पर घर आए हुए थे। वह गांव में मकान निर्माण की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान भूमि को लेकर पड़ोसी कृष्ण कुमार यादव से विवाद हो गया। देखते ही देखते मारपीट होने लगी। मारपीट में एक पक्ष के अवधेश यादव और दूसरे पक्ष के अजय यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। अनुज यादव, विजय यादव सहित अन्य लोगों को भी चोटें आईं। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भेजा।
थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि एक पक्ष के अवधेश यादव की तहरीर पर कृष्ण कुमार यादव, अनुज यादव, मनोज यादव, आदित्य यादव, अजय यादव, विजय यादव तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। वहीं दूसरे पक्ष के कृष्ण कुमार यादव की तहरीर पर अवधेश यादव, विजय यादव, मनीष यादव, अनीश यादव, ललन यादव, आशुतोष यादव, विशाल यादव और बीरबल यादव के विरुद्ध भी गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल है।