फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two rapes and gang-rape stirred up Nagra police station

दो दुष्कर्म और गैंगरेप से नगरा थाना में हड़कंप

Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Aug 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Two rapes and gang-rape stirred up Nagra police station
नगरा। क्षेत्र में मंगलवार को दो गांवों में दुष्कर्म और एक गांव में गैंगरेप की घटना समाने आई है। सीओ रसड़ा ने पीड़ित महिलाओं का बयान लिया और गैंग रेप मामले में चार युवकों को पुलिस थाने लाकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

नगरा थाना क्षेत्र के दो गांव से छेड़खानी और दुष्कर्म की तहरीर पड़ी। इसमें एक युवक के खिलाफ युवती ने डरा धमका कर कई दिनों तक दुष्कर्म करने की तहरीर दी। अभी जांच चल रही थी कि मंगलवार शाम दूसरे गांव की 16 वर्षीय नाबालिग ने परिजनों संग थाने पहुंची। उसने शनिवार की रात घर से बाहर निकलने पर चार युवकों की ओर से अपहरण कर लेकर जाने व सामूहिक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने चार युवकों को हिरासत में लिया। मोबाइल की काल डिटेल निकलवाने के लिए पीड़िता का बयान दर्ज किया। घटना को लेकर गांव में तनाव का माहौल है। पीड़िता मुकदमा दर्ज कराने पर अड़ी है जबकि दूसरा पक्ष समझौता कराना चाहता है। सीओ रसड़ा शिवनारायण ने बताया कि तीनों घटनाओं की जांच चल रही है। एक गांव के एक युवक के विरूद्ध नगरा थाने में डरा धमका कर दुष्कर्म करने का मुकदमा दर्ज कर आरोपी का चालान किया गया है। चार युवकों को हिरासत में लेकर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed