{"_id":"571ba8f74f1c1b0f6c8b47cf","slug":"two-persons-including-a-woman-were-killed-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में महिला सहित दो लोगों की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में महिला सहित दो लोगों की गई जान
ब्यूरो/ अमर उजाला, बलिया
Updated Sat, 23 Apr 2016 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रसड़ा कोतवाली के नगहर तथा सुखपुरा थाने के ब्रह्माइन गांव में शनिवार को हुए सड़क हादसों में महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। दोनों के शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
रसड़ा प्रतिनिधि के मुताबिक क्षेत्र के हिगुआडीह/नीबू कबीरपुर निवासी सुकालू पाल (52) अपने घर से भूसा लाने के लिए पैदल खेत जा रहा था। जैसे ही नगहर गांव के समीप पहुंचा कि एक अज्ञात वाहन ने जोर की टक्कर मार दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं वाहन चालक वाहन लेकर भागने में सफल हो गया। उधर आक्रोशित ग्रामीणों ने रसड़ा-कासिमाबाद मार्ग को करीब एक घंटे जाम कर दिया। सूचना पहुंचे कोतवाल पीके मिश्रा ने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर जाम समाप्त करवाया। उधर, नगरा थाना क्षेत्र के सोनापाली गांव के समीप शुक्रवार की देररात ट्रक की जद में आने से रसड़ा कस्बा के श्रीनाथ बाबा चौराहा निवासी अशोक जायसवाल (40) गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने उसे सीएचसी रसड़ा पहुंचाया, जहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया।
सुखपुरा प्रतिनिधि के मुताबिक थाना क्षेत्र के ब्रह्माईन गांव निवासी मीना देवी (36) पत्नी हरिनारायण यादव शनिवार की सुबह अपने घर के पास सड़क पार कर रही थी। इस बीच अचानक शहर के तरफ से जा रहा बाइक सवार युवक ने जोरदार टक्कर मार दिया । जिसमें बेरुवारबारी निवासी बाइक सवार आशुतोष पांडेय (22) पुत्र पद्मदेव पांडेय गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने दोनों घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई।