फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Message of de-addiction conveyed through a Tiranga Yatra.

Ballia News: तिरंगा यात्रा निकालकर नशामुक्ति का दिया संदेश

Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
Message of de-addiction conveyed through a Tiranga Yatra.
जेएनसीयू में तिरंगा यात्रा निकालकर नशामुक्ति के लिए जागरुकता रैली निकालते छात्र-छात्राएं। विवि
बलिया। जननायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो. नरेंद्र कुमार शुक्ल के संरक्षण में सोमवार को अंग्रेजी विभाग की ओर से तिरंगा यात्रा एवं नशामुक्ति अभियान का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

तिरंगा यात्रा विश्वविद्यालय परिसर से शुरू होकर समीपवर्ती गांवों एवं क्षेत्रों तक पहुंची। इसमें विभाग के शिक्षक और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यात्रा के दौरान विश्वविद्यालय परिसर और आसपास का क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने ग्रामीणों और आमजन को राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया।
विज्ञापन

साथ ही नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए लोगों को प्रेरित किया। अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों ने कहा कि ऐसे जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों को सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति संवेदनशील बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। इस मौके पर छात्र कल्याण अधिष्ठाता डॉ. विनीत सिंह, अंग्रेजी विभाग की प्रभारी डॉ. सरिता पांडेय, सहायक आचार्य डॉ. दिलीप मद्धेशिया एवं डॉ. नीरज कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed