फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two people including a farmer died due to lightning

Ballia News: बिजली गिरने से किसान समेत दो की मौत

Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Jul 2025 12:34 AM IST
विज्ञापन
Two people including a farmer died due to lightning
बलिया। बीते चौबीस घंटों में शहर की अपेक्षा ग्रामीण इलाकों में अच्छी बारिश हुुई। सोमवार की शाम करीब चार बजे शहर में भी बारिश हुई। सोमवार को गरज-चमक के साथ आधा घंटे से ज्यादा समय में 53 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई है। वहीं गरज-चमक के बीच बिजली गिरने से चिलकर और नगरा में दो लोगों की मौत हो गई। एक महिला झुलस गई।
विज्ञापन

चिलकहर : गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा गांव में सोमवार को बारिश के बीच खेत घूमने गए किसान बलेसरा निवासी शंकर राम (75) की मौत हो गई। इससे परिवार में कोहराम मच गया। गड़वार थाना क्षेत्र के बलेसरा निवासी शंकर राम खेत घूमने गए थे। इसी बीच गरज-चमक के साथ बारिश में बिजली गिरने से चपेट में आ गए। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन

उधर, गड़वार थाना क्षेत्र के बुढ़ऊ निवासी पुष्पा देवी पत्नी सुभाष राजभर रविवार की देर शाम बिजली की चपेट में आने से गंभीर रूप से झुलस गई। गंभीर हालत में जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरा: दोपहर तेज गरज-चमक के साथ हो रहे मूसलाधार बारिश में खेत में काम करते समय बिजली की चपेट में आने से नगर पंचायत के वार्ड नंबर 8 निवासी वकील कुरैशी (55) की मौत हो गई।
कुरेशी नगर पंचायत के तिलकारी में खेत में काम कर रहे थे। इसी बीच गरज चमक के साथ तेज बारिश के बीच बिजली की चपेट में आ गए। आसपास के खेतों में काम कर रहे लोगों ने घायल को पीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घर वाले शव लेकर घर चले गए।
बेल्थरारोड: बादलों की गरज-चमक और तेज हवाओं के बीच रविवार की शाम से देर रात तक हुई अनवरत वर्षा से किसान खुश हो गए। वहीं, तापमान में गिरावट दर्ज होने से गर्मी व उमस से जूझ रहे लोगों ने राहत की अनुभूति की।

पिछले काफी दिनों से किसान वर्षा का इंतजार कर रहे थे। इस दौरान धान की रोपाई बाधित हो गई थी, किंतु झमाझम हुई वर्षा से किसान पूरी शिद्दत से कृषि कार्य में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed