फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two more farmers welfare centers will be built in the district, the number will be 11

जिले में दो और बनेंगे किसान कल्याण केंद्र, संख्या होगी 11

Thu, 03 Nov 2022 09:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
Two more farmers welfare centers will be built in the district, the number will be 11
बलिया। जिले में इस वर्ष 2022-23 में दो ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाए जाएंगे। इसके लिए कृषि विभाग की ओर से गड़वार ब्लॉक में केंद्र निर्माण के लिए शासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है, जबकि मुरली छपरा ब्लॉक में केंद्र निर्माण के लिए प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इन दोनों केंद्रों के निर्माण पर कुल 160.28 लाख की धनराशि खर्च होगी।
विज्ञापन

2019-20 में प्रदेश सरकार ने माना था कि किसानों की स्थिति को मजबूत बनाने के लिए आधारभूत ढांचे की आवश्यकता है। इसके अलावा किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत और उन्हें नई तकनीकों से पूरी तरह से अपडेट करने के लिए एक छत के नीचे सारी सुविधायें प्रदान करने के लिए किसान कल्याण केंद्रों का निर्माण कराया जाएगा। इसके तहत शासन ने जिले को अलग-अलग वर्षों में कुल नौ किसान कल्याण केंद्र आवंटित किया। इस वर्ष 2022-23 में भी जिले में दो किसान कल्याण केंद्रों के बनने की उम्मीद है।
विज्ञापन

दो ब्लॉकों में किसान कल्याण केंद्र बनाने की कवायद चल रही है। गड़वार ब्लॉक के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है। मुरलीछपरा ब्लॉक के लिए प्रस्ताव बन रहा है, जल्द ही शासन को भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलने के बाद निर्माण शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- धर्मेंद्र कुमार सिंह, जिला कृषि अधिकारी, बलिया।
किसान कल्याण केंद्र का निर्माण कुल 25 मी. लंबाई व 25 मी. चौड़ाई में किया जाएगा। यह दो मंजिला भवन होगा। इसमें कार्यालय, कृषि रक्षा गोदाम, बीज गोदाम, चौकीदार रूम, शौचालय, मीटिंग हाल, पेयजल आदि की सुविधाएं होंगी। किसानों को एक स्थान पर सभी तरह की सुविधाएं मिलेंगी साथ ही किसानों की समस्या का समाधान भी एक ही स्थान पर किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed