फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two miscreants of Krishna Kumar murder case, police arrested

कृष्ण कुमार हत्याकांड के दो बदमाश पुलिस के हत्थे चढ़े

Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
Two miscreants of Krishna Kumar murder case, police arrested
सहतवार। 14 अगस्त को सहतवार-बांसडीह मार्ग पर सुरहिया कोल्ड स्टोर के पास दिन दहाड़े हुई कृष्ण कुमार वर्मा हत्या के आरोपी ईनामिया दो बदमाशों को सहतवार पुलिस, स्वॉट व सर्विलांस टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिनहा मोड़ से शनिवार की रात गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पकड़े गए बदमाशों के पास से एक पिस्टल, एक तमंचा व दो कारतूस बरामद किया गया जबकि एक आरोपी भागने में सफल हो गया। वहीं तीन आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

रविवार को इसका खुलासा करते हुए एसपी देवेंद्र नाथ ने बताया कि 14 अगस्त की सुबह थाना सहतवार क्षेत्र के सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास कृष्ण कुमार वर्मा की बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक के पुत्र की तहरीर पर सहतवार थाने में मुकदमा पंजीकृत किया गया था। शनिवार की रात मुखबिर की सूचना पर सहतवार एवं स्वॉट टीम ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए बिनहा तिराहे के पास घेराबंदी किया, जहां कुछ देर बाद एक बाइक से तीन संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए, जिन्हें टार्च की रोशनी से रोकने का इशारा किया गया तो बाइक चालक व उसके अन्य दो साथी सड़क के किनारे अपनी बाइक गिराकर भागने का प्रयास करने लगे और पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर फायरिंग कर दी। पुलिस टीम द्वारा खुद को बचते-बचाते सावधानीपूर्वक मौके से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। जबकि एक भागने में सफल हो गया। पूछताछ में एक ने अपना नाम सतीश यादव उर्फ लालू पुत्र लालजी यादव निवासी पाखीपुर थाना खानपुर जनपद गाजीपुर बताया। जिसकी तलाशी ली भयी तो उसके पास से एक तमंचा तथा दो कारतूस बरामद हुआ। जबकि दूसरे ने अपना नाम अभिषेक यादव उर्फ खुद्दी पुत्र राजेंद्र यादव निवासी मसूदपुर अनुवार थाना सैदपुर गाजीपुर बताया। जिसके पास से घटना में प्रयुक्त एक पिस्टल, एक कारतूस बरामद किया गया। पुलिस टीम द्वारा कड़ाई से पूछताछ किया गया तो उन्होंने 14 अगस्त 2020 को थाना सहतवार क्षेत्र के सुरहिया कोल्ड स्टोरेज के पास कृष्ण कुमार वर्मा की गोली मार कर हत्या में सम्मलित होने की बात स्वीकार किया। बताया कि हम लोगों को घटना को अंजाम देने के लिए दो लाख 20 हजार रुपये मृतक के दामाद बेचू द्वारा देने की बात हुई थी। उसी पैसे को लेने के लिए हम लोग शनिवार को राधेश्याम के घर जा रहे थे, तभी पुलिस ने पकड़ लिया। वहीं भागने वाले व्यक्ति के बारे में बताया कि मेरा दोस्त राहुल पाल पुत्र शिवशंकर पाल निवासी विक्रमपुर थाना सैदपुर जनपद गाजीपुर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed