{"_id":"5d4dc14d8ebc3e6ced374c7b","slug":"two-lakh-20-thousand-rupees-woman-extracted-by-hitting-the-blade-in-the-bag-ballia-news-vns4775976141","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोले में ब्लेड मारकर दो लाख 20 हजार रुपया महिला ने निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झोले में ब्लेड मारकर दो लाख 20 हजार रुपया महिला ने निकाला
विज्ञापन
बेल्थरारोड। नगर स्थित भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में शुक्रवार को एक विद्यालय के लिपिक दो लाख 20 हजार रुपये झोले में लेकर जमा करने के लिए कतार में खड़े थे। यहां पीछे खड़ी एक महिला चोर ने झोले पर ब्लेड मारकर रुपया निकाल लिया। घटना को अंजाम देने के बाद महिला भागने लगी। यह देख शोर मचाते हुए लिपिक ने महिला को दौड़ा कर पकड़ लिया तथा पुलिस को सौंप दिया।
मिली जानकारी के अनुसार कमला सिंह इंटर कॉलेज कुशहा रसीदपुर के बड़े बाबू रणजीत यादव भारतीय स्टेट बैंक में स्कूल के बच्चों के फीस का पैसा ट्रेजरी में जमा करने के लिए एसबीआई में लाइन में खड़े हो गए। उनके पीछे खड़ी महिला ने लिपिक के झोले पर ब्लेड मारकर उसमें रखा दो लाख 20 हजार रुपये निकाल भाग निकली। बैंक काउंटर पर जैसे ही क्लर्क को ट्रेजरी का रुपया देने के लिए झोले में हाथ डाला तो झोला खाली था। झोले से रुपया गायब देख रणजीत सन्न रह गए और अपने पीछे खड़ी महिला पर संदेह जताया। इस बीच हो-हल्ला करने पर कुछ लोगों ने उस महिला को दुपट्टे में कुछ छिपाकर ले जाने की बात बताई।
इसके बाद रणजीत दौड़ते हुए सड़क पर पहुंच गये और उस महिला को रिक्शे पर बैठते समय रोक दिया और रिक्शे से उतार पूछताछ शुरू कर दिया। लिपिक ने इसकी सूचना पुलिस चौकी इंचार्ज देवेंद्र नाथ को दी। पुलिस ने महिला चोर के पास से दो लाख 20 हजार रुपये बरामद कर लिया। इसके बाद उसे उभांव थाना भेज दिया। समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हुआ था। इस बाबत रसड़ा सीओ केपी सिंह बताया कि अभी इस सम्बंध में कोई तहरीर नहीं मिली है। मुक्तभोगी की ओर से तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।