फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two killed, 47 new infected found

दो की मौत, 47 नए संक्रमित मिले

Tue, 25 Aug 2020 10:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2020 10:03 PM IST
विज्ञापन
Two killed, 47 new infected found
नागाजी सरस्वती शिशु मंदिर भृगु आश्रम में शिक्षिक एवं शिक्षिकाओं के कोरोना जांच के लिए सैंपल लेत? - फोटो : BALLIA
बलिया। जिले में मंगलवार को आई रिपोर्ट में 47 लोग नए कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिले में अब संक्रमित मरीजों की संख्या 3595 हुई। इसमें पहले से भर्ती 3548 में से 2912 लोग उपचार के बाद स्वस्थ्य होकर घर जा चुके हैं, जबकि एक्टिव केस की संख्या 643 है। जिले में अब तक कोरोना से कुल 40 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं जनपद के ही रहने वाले गैर जनपद में मिले मरीजों को मिलाकर कुल 3711 संक्रमित पाए गए हैं। मंगलवार को आई रिपोर्ट में दो और लोगों की मौत की पुष्टि की गई है। इसकी जानकारी जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि शहर के एक्सिस बैंक में एक, वंश गोपाल चौराहा एक, बांसडीह के विवेकानंद कालोनी में दो, बांसडीह के वार्ड नंबर 13 में एक, सागर पटखौली शहपुर में एक, बेलहरी के हल्दी में एक, बिगही में एक, सुल्तानपुर में चार,बहादुरपुर में एक, दुबहर के नगवा में एक, बड़की सेरिया में एक, गड़वार के केपी मेमोरियल स्कूल में एक, हनुमानगंज के कपूरी नारायणपुर में एक, कपूरी में एक, हैबतपुर में एक, टकरसन में एक, मनियर में एक, नवानगर के बघुड़ी में दो्, मघावालिया में एक, पंदह में पूर्वांचल बैंक खेजुरी में एक, खड़सरा जिगिड़सर मोड़ में एक, खडसरा में एक, हरिपुर में एक, चरवा में एक, रसड़ा के शाहमुहम्मदपुर में एक, रेवती के बिसौली में दो, रेवती में एक, अघैला में दो, सीयर के मिश्रौली में एक, बेल्थरारोड में एक, बहोरवा में एक, सोहाव के अमाव में चार, करनपुरा में एक, दौलतपुर में दो, बेरूआरबारी के करम्बर में एक, चिलकहर के सिंहाचवर में एक पॉजिटिव केस मिला हैं। इसके अलावा 75 वर्षीय वृद्घ बैरिया थाना क्षेत्र के हेमंतपुर (सुरेमनपुर) तथा दूसरा 65 वर्षीय व्यक्ति सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के जिन्दापुर (काजीपुर) का निवासी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed