फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two including the girl died in a road accident in Ballia, three injured

सड़क हादसे में बालिका समेत दो की मौत, तीन घायल

Mon, 16 Nov 2020 05:47 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 05:47 PM IST
विज्ञापन
Two including the girl died in a road accident in Ballia, three injured
बलिया। जनपद के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसे में छह वर्षीय बालिका समेत दो की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

लालगंज प्रतिनिधि के अनुसार दोकटी थाना क्षेत्र के सती घाट रोड पर छह वर्षीय खुशी गुप्ता पुत्री सुशील गुप्ता को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। राहगीर उसे पहले निजी चिकित्सक के यहां ले गए। इसके बाद सीएचसी सोनबरसा ले गए जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने शव के साथ देवराज ब्रह्म बाबा स्थान पर एनएच-31 को जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे क्षेत्रीय विधायक व क्षेत्राधिकारी की पहल पर करीब दो घंटे बाद जाम समाप्त हुआ। बैरिया विधायक ने पुलिस को निर्देशित किया कि बालू लदी ट्रैक्टर सुबह सात बजे के बाद शाम सात बजे तक नहीं चलेगी।
विज्ञापन

वहीं रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के कटहुरा चट्टी के समीप सोमवार की सुबह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में मुड़ेरा साइहार निवासी रोहित सिंह उर्फ लकी (16) पुत्र अजय सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दूसरा बाइक सवार भागने में सफल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में अंत्य परीक्षण के लिए भेज दिया। मृतक तीन भाइयों व बहन में सबसे बड़ा था। मृतक नागाजी सरस्वती विद्या मंदिर में कक्षा आठवीं का छात्र था। उधर सिकंदरपुर कस्बा के डोमनपुरा निवासी कृष्ण मोहन मिश्र 26 अपने मोहल्ले के कपूरचंद 30 के साथ बाइक से बस स्टेशन के तरफ जा रहे थे। उपाध्याय कॉलोनी के समीप सड़क किनारे खड़ी पिकअप से बाइक टकरा गई। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने दोनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसड़ा कोतवाली क्षेत्र के सड़ौली गांव मोड़ के समीप ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर में बसपा के पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व टीकादेवरी दुगाई निवासी अनिल राव (45) गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि बाइक पर पीछे बैठे बासपा नेता मोतिरा निवासी शिव कुमार राम बाल बाल बच गये।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed