फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two groups clash over an old dispute; four injured

Ballia News: पुराने विवाद में दो पक्ष भिड़े चार घायल

Sat, 22 Aug 2026 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:08 PM IST
विज्ञापन
Two groups clash over an old dispute; four injured
बैरिया। क्षेत्र के गोन्हिया छपरा गांव में शुक्रवार को पुराने विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। मामले में दोनों पक्षों की तहरीर पर बैरिया पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। थाना प्रभारी आरपी सिंह ने बताया कि गोन्हिया छपरा निवासी माधव सिंह और अशोक सिंह के परिवार के बीच काफी समय से विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर शुक्रवार को दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। मारपीट में एक पक्ष से अशोक सिंह और उनकी पत्नी भाग्यमनि देवी घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से सोनी सिंह और माधव सिंह को चोटें आई हैं।
विज्ञापन

घटना के बाद दोनों पक्षों ने बैरिया थाने में तहरीर दी। पुलिस ने एक पक्ष की ओर से हरे राम सिंह, माधव सिंह, गुड्डू सिंह उर्फ रमापति सिंह और आशा देवी तथा दूसरे पक्ष की ओर से भाग्यमनि देवी, अशोक सिंह, सोनी सिंह और दयाशंकर सिंह उर्फ छोटू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed