फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two cattle smugglers arrested with seven animals

सात पशुओं संग दो पशु तस्कर गिरफ्तार

Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 04 May 2021 10:34 PM IST
विज्ञापन
Two cattle smugglers arrested with seven animals
बेल्थरारोड। उभांव पुलिस ने मंगलवार की सुबह हाहानाला तिराहे के पास पिकअप पर लदे सात पशुओं को बरामद किया। पुलिस ने पशुओं साथ दो पशु तस्करों को गिरफ्तार कर गोहत्या निवारण एवं पशु क्रूरता निवारण अधिनियम के तहत चालान कर जेल भेज दिया। उभांव थानाध्यक्ष ज्ञानेश्वर मिश्र ने बताया कि पशु लदे पिकअप के मऊ से उभांव क्षेत्र में आने की सूचना मिलने के बाद हाहानाला तिराहे के पास नाकेबंदी की गई। कुछ समय के बाद हाहानाला तिराहे से गुजर रहे पिकअप को रोक कर तलाशी ली गई तो उस पर सात पशु लदे मिले जिसे कब्जे में ले लिया गया। इसके अलावा दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पकड़े गए तस्करों की शिनाख्त साकिर पुत्र मकबूल निवासी कुंडैल नियामत अली थाना उभांव और तौफीक पुत्र नेसार निवासी बसारिखपुर थाना सिकंदरपुर के रूप में की गई। पुलिस ने पिकअप के साथ गोवंश को बरामद करने के बाद पशु तस्करों का चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed