{"_id":"655e3b510d6cb8eb83090b57","slug":"two-buffaloes-stolen-from-the-door-four-buffaloes-taken-away-in-five-days-ballia-news-c-190-1-bal1001-7526-2023-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: दरवाजे से दो भैंसे चोरी, पांच दिन में खोल ले गए चार भैंस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: दरवाजे से दो भैंसे चोरी, पांच दिन में खोल ले गए चार भैंस
विज्ञापन
पंदह। खेजुरी थाना क्षेत्र इन दिनों चोरों के लिए काफी मुफीद बन गया है। बीते एक सप्ताह में इलाके में हुई पांच चोरी की घटनाओं ने बेहतर कानून व्यवस्था को औंधे मुंह कर दिया है। खेजुरी बाजार और बनकटा में हुई चोरी की घटनाओं का अभी खुलासा भी नहीं हुआ कि मंगलवार की रात चोरों ने बबरापुर से करीब डेढ़ लाख की कीमत की दो भैंसे चोरी कर रखवालों को खुली चुनौती दे दी।
बबरापुर (खेजुरी) निवासी काशीनाथ यादव दो भैंस दरवाजे पर बांध कर बगल के कमरे में सो रहे थे। रात में किसी समय अज्ञात चोर उनकी दोनों भैंस खोल ले गए। इसकी जानकारी परिजनों को बुधवार सुबह हुई तो होश उड़ गए। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। इसके तीन दिन पूर्व बनकटा निवासी हरिनाथ यादव की दो भैंसे भी रात को दरवाजे से चोरी हो गई थी। इसकी सूचना पुलिस को दी जा चुकी है। तीन दिन बाद भी कुछ नहीं हो पाया है। दीपावली की रात खेजुरी बाजार में स्थित तीन गुमटियों का ताला तोड़ कर चोर हजारों के मॉल पार हाथ साफ कर दिया था। बावजूद संबंधित पुलिस कार्रवाई का भरोसा देकर अपना पीठ थपथपाने में व्यस्त है। उधर इलाके लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल है।