{"_id":"fcaafc41fe460d5b0ea76753fff5d10e","slug":"two-arrested-with-10-kg-of-ganja-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"10 किग्रा गांजा के साथ दो को दबोचा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10 किग्रा गांजा के साथ दो को दबोचा
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
Updated Sun, 02 Aug 2015 10:36 PM IST
विज्ञापन
स्वाट टीम और उभांव पुलिस ने रविवार को नगर के डीएवी ढाले के पास से दोहरे हत्याकांड के गवाहों की हत्या के साजिश कर्ता और उसके साथी को दस किग्रा गांजा के साथ धर दबोचा। उभांव थाना परिसर में क्षेत्राधिकारी कृष्णचंद्र सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए शातिर अपराधियों को मीडिया के समक्ष पेश किया। सीओ ने बताया कि डीएवी ढाले के समीप दो संदिग्ध व्यक्तियों के मौजूद होने की सूचना मिली।
इसको लेकर स्वाट प्रभारी राजकुमार सिंह व उभांव एसओ नन्हेंराम सरोज की टीम ने ढाले के पास घेराबंदी की। दो अपराधियों को दबोच लिया। जिसमें पुलिस ने दोहरे हत्याकांड के साजिशकर्ता हल्दी थाना क्षेत्र के बाबूबेल निवासी हरीश पासवान के पास से छह किग्रा गांजा और बिहार प्रांत के सिवान जिला निवासी आलोक कुमार के पास चार किग्रा गांजा बरामद किया।
सीओ ने बताया कि हरीश पासवान ने दोहरे हत्याकांड के फरार आरोपी चवनी के साथ मिलकर मऊ जिले के बसपा नेता परशुराम तिवारी और उसके पिता विंदेश्वरी तिवारी हत्याकांड के गवाह विजय शंकर तिवारी और आनंद तिवारी की हत्या के लिए पंाच लाख की सुपारी दिया था। घटना को अंजाम देने के पूर्व गत सोमवार को पुलिस अखोप ग्राम के पास दो पिस्टल दस कारतूस और दो बाइक के साथ चार लोगों को गिरफ्तार किया था।