{"_id":"68dc1cee482616d07200cf73","slug":"two-arrested-for-trying-to-sell-water-life-plan-pipes-ballia-news-c-190-1-ana1001-149389-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: जल जीवन योजना का पाइप बेचने जा रहे दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: जल जीवन योजना का पाइप बेचने जा रहे दो गिरफ्तार
विज्ञापन
रसड़ा। जल जीवन मिशन परियोजना अंर्तगत हर घर नल जल योजना का पाइप को चुराने के मामले में पुलिस ने मंगलवार को दो ट्रक पर लदा चोरी का पाइप बरामद कर दो चालक रमेश यादव व प्रशान्त यादव को गिरफ्तार किया।
कोतवाल योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि कंपनी के एक अधिकारी ने बताया कि जल जीवन मिशन परियोजना के तहत हर घर नल जल योजना का कार्य चल रहा है। हाईवे पर बिछाने के लिए रखे पाइपों को दो ट्रक से चुरा कर ले जाया जा रहा है। मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए उप निरीक्षक अरुण सिंह पुलिस टीम के साथ पहाड़पुर के पास पहुंचे और दो ट्रकों को पकड़ लिया।
दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उन्होंने अपने नाम रमेश यादव निवासी डुमरी व दूसरे ने प्रशान्त यादव निवासी मलप हरसेनपुर बताया। चालक प्रशान्त यादव के द्वारा अपने मोबाइल से बिल दिखाया गया और बताया कि ये उनके पाइप हैं, जिसे झारखंड ले जा रहे हैं।
विज्ञापन
एक ट्रांसपोर्टर के कहने पर माल लेकर जा रहे हैं। कड़ाई से पूछताछ करने पर चालकों ने बताया कि बालाजी ट्रांसपोर्टर के मालिक के कहने पर किराये का हाइड्रा बुलवाकर माधोपुर चीनी मिल के पास से सोमवार को ट्रक पर पाइप लादकर झारखंड ले जा रहे थे। माल बेच कर रुपये आपस में बांट लेते। संवाद