फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused who snatched jewelry and fled in three cases arrested

Ballia News: तीन मामलों में आभूषण छीनकर भागने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Two accused who snatched jewelry and fled in three cases arrested
बैरिया। पुलिस ने टप्पेबाजी के तीन मुकदमों में वांछित दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों के पास से दो तमंचा व तीन कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों का चालान न्यायालय कर दिया है।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकारी बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि 11 फरवरी को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि आरोपियों ने रुमाल में नोटों की गड्डी दिखाकर मंगलसूत्र और कान की बाली के साथ ही 2500 रुपये उड़ा ले गए थे। 28 अप्रैल को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि एक पोटली गिराकर टप्पेबाज उसे कुछ सूंघाकर पहने हुए गहने, मंगलसूत्र, सिकड़ी, कान का झुमका उतरवा ले गए थे। तीसरी घटना में एक मई 2024 को एक महिला ने मुकदमा दर्ज कराया था कि बैरिया बस स्टैंड के पास दो मंगलसूत्र, दो कान के टॉप्स और बैग में रखे 10 हजार रुपये झांसा देकर आरोपी लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन

क्षेत्राधिकार बैरिया फहीम कुरैशी ने बताया कि विवेचना के क्रम में उप निरीक्षक सुशील कुमार ने निर्माणाधीन भोजपुर बाईपास के किनारे से दो संदिग्धों मुन्ना डोम निवासी चांदपुर थाना बैरिया, सिकंदर डोम निवासी कुंवर बीच सिनेमा थाना मॉडल जनपद बक्सर बिहार को गिरफ्तार किया। दोनों से तमंचा, कारतूस और 2300 रुपये बरामद किए गए। आरोपियों ने बताया कि कुल छह लोगों का गिरोह है। इनके नाम बबलू, मुखिया, विशाल, लुटई निवासी सहोदर थाना कोतवाली जनपद बलिया हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed