फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Two accused of cattle smuggling arrested in encounter, one shot in the leg

Ballia News: मुठभेड़ में पशुतस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली

Mon, 27 Jul 2026 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 12:47 AM IST
विज्ञापन
Two accused of cattle smuggling arrested in encounter, one shot in the leg
बांसडीहरोड पुलिस से हुई मुठभेड में घायल पशु तस्करी के आरोपी को उपचार के लिए ले जाती पुलिस। पुलि
बलिया। बांसडीह रोड पुलिस ने शनिवार की देर रात मुठभेड़ के बाद दो बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। इसमें कयामुद्दीन राजू निवासी इस्लामाबाद के पैर में गोली लगी है। उसके कब्जे से तमंचा और कारतूस तथा दूसरे आरोपी दीपक के पास से चाकू बरामद किया गया।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश शुक्ल ने बताया कि शनिवार की देर रात 2:35 बजे बांसडीहरोड तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दो व्यक्ति छाता गांव की ओर से एक मवेशी को चोरी-छिपे बांसडीहरोड की तरफ ले जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर थानाध्यक्ष वंश बहादुर सिंह अपनी टीम के साथ पहुंचे। खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में कयामुद्दीन राजू (28) निवासी इस्लामाबाद काजीपुरा के दाहिने पैर में गोली लग गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसके कब्जे से 0.315 बोर का एक तमंचा, खोखा और कारतूस बरामद हुआ। दूसरे आरोपी दीपक अंसारी (40) निवासी अहमदपट्टी थाना रसड़ा को भी गिरफ्तार किया गया। उसके कब्जे से चाकू बरामद हुआ। पुलिस का कहना है कि दोनों आरोपी पशु को वध के लिए ले जा रहे थे। दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
पूर्व मंत्री ने डीजीपी से की थी शिकायत: पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल ने बांसडीह रोड थाना क्षेत्र के दिउली गांव में दो मवेशियों की चोरी के मामले में अपर मुख्य सचिव एवं डीजीपी को पत्र भेजकर कार्रवाई करने की मांग की है।

पूर्व राज्य मंत्री ने पत्र में कहा है कि ग्राम दिउली, थाना बांसडीह रोड निवासी अनूप वर्मा के दो मवेशी 23 जुलाई की रात चोरी हो गए थे। पीड़ित ने बांसडीह रोड थाने में शिकायत की लेकिन संतोषजनक कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed