{"_id":"6873ef0d470bb89e1d01380e","slug":"twenty-four-hour-monitoring-of-embankments-mobile-numbers-of-officials-released-ballia-news-c-190-1-bal1002-144011-2025-07-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: तटबंधों की चौबीस घंटे निगरानी, अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: तटबंधों की चौबीस घंटे निगरानी, अधिकारियों के मोबाइल नंबर जारी
विज्ञापन
बलिया। गंगा व सरयू की धारा से गांवों को बचाने के लिए बनाए गए बंधों व तटबंधों की सुरक्षा को लेकर बाढ़ विभाग पूरी तरह से गंभीर हो गया है। इस साल बाढ़ से निपटने के लिए योजनाबद्ध तरीके से तैयारी की गई है। इसमें अधिकारी व कर्मचारियों की जिम्मेदारी तय की गई है। तटबंधों की चौबीस घंटे निगरानी की व्यवस्था की गई है।
बाढ़ विभाग की यह योजना कितना कारगर होगा, यह तो आने वाला समय ही बताएगा। फिलहाल, गंगा नदी उफान पर है। ऐसे में बंधों पर नदी का दबाव बनेगा। बंधों को नदी से किसी तरह का खतरा होने पर तत्काल कार्रवाई के लिए बाढ़ विभाग की तरफ से अधिकारी व कर्मचारियों की तैनाती की गई है। विभाग की तरफ से तैनात अधिकारी व कर्मचारियों के मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबर बाढ़ से प्रभावित लोग मदद के लिए कॉल कर सहायता मांग सकते हैं।
-- -- --
चार सहायक अभियंताओं के नेतृत्व में होगी बंधों की सुरक्षा
बंधों की निगरानी के लिए चार सहायक अभियंताओं को भी लगाया गया है। इन सभी के कार्यक्षेत्र का भी निर्धारण किया गया है। बाढ़ विभाग ने अतिसंवेदनशील एवं संवेदनशील तटबंधों के लिए सहायक अभियंता इं. देवेश कुमार 9580840804, श्रवण कुमार प्रियदर्शी 9415848712, आकाश यादव 9455081444 व मोहित कुमार गुप्ता 7571844838 को तटबंधों की चौबीस घंटे सतत निगरानी के लिए लगाया गया है। इन चारों सहायक अभियंताओं की निगरानी में 12 अवर अभियंता काम करेंगे।
विज्ञापन
इन बंधों पर टीम करेगी निगरानी
टीएसबंधा, हाहानाला, तेलमा धरहरा बंधा, रामपुर बिहरा बांध, कोटवा सुल्तानपुर रिंग बंधा। जमींदारी बांध में मझवलिया सोनबरसा बंध, हल्दीरामपुर रिंग बांध। टीएस बंध, डूहा कथौड़ा विस्तार बंध, पीडी बांध। जमींदारी बांध में डूहा कथौड़ा रिंग बांध, सिसोटार रिंग बांध। टीएस बंध के साथ जमींदारी बांध में कुड़िया रिंग बंध, मुड़ियारी देवरार रिंग बंध व बलुआ रिंग बांध शामिल है। वहीं, बलिया-बैरिया तटबंध, कदमतर-दुबहर रिंग बांध, बैरिया संसार टाला तटबंध, दूबेछपरा रिंग बंधा, सिताब दियरा रिंग बांध, बिरला बांध है। इसके अलावा नारायणगढ़ तटबंध, सुरेमनपुर तटबंध, बकुल्हा संसाद तटबंध, बकुल्हा संसार तटबंध, इंद्रपुर थम्हनपुरा तटबंध, बलिया शहर सुरक्षा बांध, गोसलपुर बांध, मुस्तफाबाद बांध, राधा खालिसपुर बांध, नगरा रिंग बांध शामिल है।
वर्जन-- -
बाढ़ के समय तटबंधों की सुरक्षा प्राथमिकता पर होती है। गंगा, सरयू, तमसा व मगई नदी में संभावित बाढ़ को देखते हुए विभाग के अधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। नदी किनारे सभी तटबंधों पर 24 घंटे निगरानी की जा रही है।
- संजय कुमार मिश्रा, अधिशासी अभियंता, बाढ़ खंड।

वर्जन