फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tricolor will be sold from post offices under Har Ghar Tiranga Abhiyan

हर घर तिरंगा अभियान के तहत डाकघरों से होगी तिरंगे की बिक्री

Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Jul 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tricolor will be sold from post offices under Har Ghar Tiranga Abhiyan
बलिया। देश की स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की घोषणा की है। अभियान के तहत सभी नागरिकों से अपने-अपने घरों प्रतिष्ठानों पर 13 से 15 अगस्त तक तिरंगा फहराने की अपील की गई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान में डाक विभाग महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
विज्ञापन

बलिया मंडल के डाक अधीक्षक संजय त्रिपाठी ने बताया कि सभी प्रधान डाकघरों में एक अगस्त से बिक्री के लिए तिरंगा उपलब्ध रहेगा। लोगों को मात्र 25 रुपये में दिया जाएगा। शीघ्र ही इसे अन्य डाकघरों में भी बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा। 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अभियान के अंतर्गत प्रत्येक प्रधान डाकघर में एक सेल्फी प्वाइंट भी बनाया जाएगा। सोशल मीडिया पर अभियान के साथ-साथ डाककर्मियों एवं स्थानीय नागरिकों की भागीदारी के साथ प्रभात फेरी का आयोजन भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed