फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Trending clothes including jeans and shirts are the first choice of the youth

Ballia News: जींस, शर्ट सहित ट्रेंडिंग परिधान युवाओं की पहली पसंद

Mon, 04 Aug 2025 01:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Aug 2025 01:33 AM IST
विज्ञापन
Trending clothes including jeans and shirts are the first choice of the youth
बलिया। रक्षाबंधन का त्योहार नजदीक आते ही बाजारों में रौनक बढ़ गई है। भाई-बहन के रिश्ते के इस पर्व को लेकर बाजारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। राखियों के साथ कपड़ों की भी बिक्री अच्छी हो रही है। जींस, शर्ट सहित ट्रेंडिंग परिधान युवाओं की पहली पसंद बन हैं।
विज्ञापन

शहर के हर गली, चौराहे और प्रमुख बाजारों में रंग-बिरंगी राखियों की स्टॉल सज चुके हैं। महिलाएं और लड़कियां अपने भाइयों के लिए खास राखियां चुनने में जुटी हैं। इस बार परंपरागत राखियों के साथ-साथ थीम आधारित, कस्टमाइज्ड और बच्चों के लिए कार्टून वाली राखियों की खूब मांग है। राखी के साथ-साथ कपड़ा बाजार भी ग्राहकों से गुलजार नजर आ रहा है। महिलाएं कुर्ती, सलवार सूट और साड़ियां खरीद रही हैं, जबकि युवा जींस, शर्ट सहित ट्रेंडिंग परिधानों की ओर आकर्षित हो रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं, कपड़ा व्यापारियों ने बताया कि इस बार बिक्री अच्छी हो रही है और उन्हें उम्मीद है कि आने वाले दिनों में ग्राहक और भी बढ़ेंगे। वहीं, मिठाइयां, गिफ्ट आइटम्स और सजावटी सामान की दुकानों पर भी अच्छी भीड़ देखने को मिल रही है। गिफ्ट दुकान पर भाई-बहनों के लिए खासतौर से तैयार किए गए गिफ्ट की मांग काफी बढ़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकानदारों को इस बार अच्छी दुकानदारी की उम्मीद
शहर के गुरुद्वारा बाजार के दुकानदार रामकुमार मुन्ना और मंटू पांडेय ने बताया कि इस बार बाजार पहले ही सज गए हैं और ग्राहकों की खरीदारी से उन्हें अच्छी आमदनी की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि इस बार राखियों और गिफ्ट की ढेरों वैरायटी मौजूद हैं। बाजारों में हर दिन खरीदारों की संख्या बढ़ती जा रही है, जिससे व्यापारियों में उत्साह है। 2 दिनों के बाद कारोबार में और तेजी आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed