{"_id":"6893b1739bf0e19557055249","slug":"transport-minister-got-angry-said-you-did-not-call-me-while-i-am-in-the-city-how-did-you-open-the-new-bridge-ballia-news-c-20-1-vns1040-1080929-2025-08-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: बलिया में भड़के परिवहन मंत्री, बोले- मेरे शहर में रहते नहीं बुलाया, कैसे खोला नया पुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: बलिया में भड़के परिवहन मंत्री, बोले- मेरे शहर में रहते नहीं बुलाया, कैसे खोला नया पुल
Thu, 07 Aug 2025 09:26 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 09:26 AM IST
सार
Ballia News: परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नाराज ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि मेरे शहर में रहते नहीं बुलाया और नया पुल कैसे खोल दिया गया।
विज्ञापन
नगर के पीडब्लूडी के अधिकारियों से वार्ता करते परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह।
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
एनएच-31 के कटहल नाला पर बने नए पुल को मंगलवार की देर रात बिना सूचना के आवागमन के लिए चालू करने पर परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह नाराज हो गए। वह मौके पर पहुंचे और पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन से कहा कि मेरे शहर में रहते हुए पुल खोलने से पहले सूचना क्यों नहीं दी। इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया गया।
इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें मंत्री सड़क पर पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के एक्सईएन को जमकर फटकार लगाते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में परिवहन मंत्री एक्सईएन से कहते दिख रहे है कि बिना क्षेत्रीय विधायक व नगर पालिका अध्यक्ष को बताए पीडब्ल्यूडी ने पुल को शुरू कैसे करा दिया। जबकि मैं शहर में ही मौजूद था।
इसे भी पढ़ें; गजब हाल है: गूगल स्टार रेटिंग में वाराणसी का जिला अस्पताल नंबर वन, 40 मिनट देर से आते हैं डॉक्टर
विज्ञापन
अगर इतनी ही जल्दी थी तो मेरे से इसका उद्घाटन क्यों नहीं कराया गया। मंत्री ने पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन पर सरकार विरोधी काम का आरोप लगाया। हालांकि अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस बाबत परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि यह घोर लापरवाही है। पुल का उद्घाटन कराया जाना चाहिए था।