{"_id":"5fdcb6b24ba29279be459fc7","slug":"train-will-run-soon-from-ballia-to-mumbai","type":"story","status":"publish","title_hn":"बलिया से मुंबई के लिए जल्द चलेगी ट्रेन, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बलिया से मुंबई के लिए जल्द चलेगी ट्रेन, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया, रेल मंत्रालय ने दी स्वीकृति
Fri, 18 Dec 2020 07:33 PM IST
स्वाधीन तिवारी
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Fri, 18 Dec 2020 07:33 PM IST
विज्ञापन
वीरेंद्र सिंह 'मस्त'
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया से मुंबई के लिए जल्द ट्रेन का संचालन होगा। डिब्रूगढ़ -नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस भी प्रतिदिन चलेगी। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि इसके लिए रेल मंत्रालय ने स्वीकृति दे दी है। हालांकि कार्रवाई में एक पखवाड़ा का समय लगेगा।
विज्ञापन
सांसद मस्त ने बताया कि बलिया से नई दिल्ली के लिए चलने वाली हमसफ़र एक्सप्रेस भी दैनिक होगी। वहीं, कोरोना के चलते छपरा, बलिया, वाराणसी खंड पर निरस्त की गई सभी ट्रेनों का परिचालन 20 जनवरी के बाद शुरू होगा। इसके लिए, मैंने रेलमंत्री पीयूष गोयल और रेलवे के सीईओ विनोद कुमार यादव से आग्रह किया था।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि आरा से सुरेमनपुर होते हुए बलिया तक नई रेल लाइन की मंजूरी देने का मामला रेलवे ने सैद्धांतिक रूप से स्वीकार कर लिया है। नए वित्तीय वर्ष में अप्रैल, मई के महीने में इसके लिए सर्वे का कार्य शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
सांसद ने बताया कि कोरोना का प्रकोप कम होते ही युसुफपुर, मुहम्मदाबाद, चितबड़ागांव, फेफना, सागरपाली, बलिया, बांसडीह, सहतवार, रेवती, सुरेमनपुर, बकुल्हा रेलवे स्टेशनों पर पेयजल, बिजली सहित अन्य सुविधाओं को दुरुस्त कर लिया जाएगा।