{"_id":"6ad673fb258101d02a066f54","slug":"elderly-man-drowns-in-pond-while-out-to-harvest-lotus-stems-ballia-news-c-190-1-bal1001-175551-2026-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: कमल ककड़ी तोड़ने गए वृद्ध की तालाब में डूबकर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: कमल ककड़ी तोड़ने गए वृद्ध की तालाब में डूबकर मौत
विज्ञापन
सिकंदरपुर (बलिया)। सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के लीलकर गांव में सोमवार शाम तालाब में डूबने से 65 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह पत्नी के साथ तालाब में वेरा का फूल (कमल ककड़ी) तोड़ने गए थे। इस दौरान गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।
लीलकर गांव निवासी हवलदार प्रसाद गोंड (65) पुत्र राजनंदन गोंड सोमवार शाम करीब चार बजे अपनी पत्नी के साथ गांव के तालाब में वेरा का फूल तोड़ने गए थे। फूल तोड़ते समय वह गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। पति को डूबता देख पत्नी ने शोर मचाया। आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब में तलाश कर हवलदार प्रसाद का शव बाहर निकलवाया। इसके बाद आवश्यक कार्रवाई पूरी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।