फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traffic tricks told to cadets in camp

कैंप में कैडेटों को बताए गए यातायात के गुर

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Traffic tricks told to cadets in camp
लालगंज। महात्मा गांधी इंटर कॉलेज दलनछपरा में 93 यूपीएनसीसी बटालियन द्वारा संचालित कैंप के चौथे दिन पीटी से लेकर अन्य गतिविधियों के साथ-साथ यातायात व्यवस्था की जानकारी इंस्पेक्टर चंद्रशेखर सिंह द्वारा दी गई। उन्होंने कैडेटों को वाहन चलाने के नियम, सावधानियां, यातायात के संकेतों को समझाते हुए सही ढंग से पालन कर अपने तथा सामने वाले के जीवन की रक्षा के महत्व को समझाया। उन्होंने बताया कि बिना ड्राइविंग लाइसेंस धारक के द्वारा कोई दुर्घटना होने पर चालक पर आपराधिक मुकदमा दर्ज होता है। दुर्घटनाओं में अधिकाधिक मौतें सिर की चोट के कारण होती हैं। अत: हेलमेट का प्रयोग चालक को अनिवार्य रूप से करना चाहिए। कैंप कमांडेंट कर्नल डीएस मलिक के निर्देशन में संचालित कैंप के कैडेटों ने एक स्वच्छता अभियान रैली निकाली। कैडेटों ने विद्यालय से दलन छपरा ग्राम की सड़कों के किनारे साफ-सफाई कर ग्रामीणों को भी अपने क्षेत्र को साफ सुथरा रखने का संदेश दिया। इस मौके पर डिप्टी कैंप कमांडेंट कर्नल एसएन राय, मेजर धनंजय सिह, मेजर एसके पांडेय, महेंद्र सिंह, नायन ब्रह्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed