{"_id":"68a38db3787059cca605cee2","slug":"traffic-jam-occurred-after-railway-crossing-was-closed-vehicles-got-stuck-at-seven-places-ballia-news-c-190-1-ana1001-146279-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ballia News: चित्तु पांडेय रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बाद लगा जाम, सात जगहों पर फंसे रहे वाहन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ballia News: चित्तु पांडेय रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बाद लगा जाम, सात जगहों पर फंसे रहे वाहन
विज्ञापन
नगर के रोडवेज बस स्टेशन तिराहा पर लगा वाहनों का जाम।संवाद
बलिया। दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को कार्यालय और स्कूल खुले तो नौ बजे के बाद शहर में अचानक सड़कों पर वाहनों की संख्या बढ़ गई।
चित्तुपांडेय चौराहा पर रेलवे क्राॅसिंग बंद होने के बाद देखते ही देखते वाहनों की कतार लगती चली गई। धीरे-धीरे पूरा शहर जाम की चपेट में आ गया। 7 जगहों पर चाैराहों और तिराहों पर वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस व स्कूल की बसें जाम में फंसी रहीं। तेज धूप में जाम में फंसे लोग एक घंटे तक परेशान रहे।
ट्रैफिक प्रभारी एक चौराहे से दूसरे चौराहे जाम छुड़ाने में लगे रहे। आलम यह रहा कि चित्तु पांडेय चौराहा, स्टेशन के सामने, रोडवेज तिराहा, टीडी काॅलेज चौराहा, कुंवर सिंह, मालगोदाम, जगदीशपुर चौराहे पर जाम लगा रहा।
ओवरब्रिज पर दोनों तरफ से वाहनों के फंसने से वाहन चालक परेशान रहे। जिला अस्पताल के बाहर दोपहर तक जाम लगा रहा। बहेरी से मिश्र नेवरी व रोडवेज से बहादुरपुर तक दो किमी का लंबा जाम लगा रहा। सुबह से शुरू हुआ यह सिलसिला दोपहर बाद तक जस का तस रहा। यातायात कंट्रोल रूम से बैठे जवान प्रमुख चौराहों पर नजर रखे हुए थे। जाम छुड़ाने के लिए माैके पर माैजूद पुलिस और यातायात विभाग के कर्मियों को जानकारी देते रहे।
विज्ञापन
सुबह पहले चित्तु पांडेय चौराहे, विशुनीपुर, विष्णु धर्मशाला, जगदीशपुर व रोडवेज तिराहा पर जाम की स्थित बनी। पुलिस जब तक जाम हटवाती समस्या बढ़ती चली गई।
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव व रविवार की छुट्टी के बाद लोग कार्यालय, अस्पताल व बाजार करने निकले, बाहर जाने वालों के कारण शहर में भीड़ बढ़ गई। पटरियों पर दुकानें व अतिक्रमण के कारण छोटे वाहन भी नहीं निकल सके।
सदर कोतवाल राकेश कुमार सिंह, टीएसआई समद खां पुलिस और यातायात विभाग के कर्मचारियों के साथ जाम को छुड़ाने में लगे रहे। जाम से सबसे अधिक दिक्कत बाइक सवारों व राहगीरों को हुई। वह शहर की गलियों को पकड़ कर निकलने का प्रयास करते रहे।
इससे गई गलियां भी जाम की चपेट में आ गईं।