फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Traders submitted memorandum to DM regarding other demands including release of member

सभासद की रिहाई सहित अन्य मांगों को लेकर व्यापारियों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 10:36 PM IST
विज्ञापन
Traders submitted memorandum to DM regarding other demands including release of member
बलिया। नगरपालिका के सभासद विकास पांडेय लाल के गिरफ्तारी के विरोध में फेडरेशन आफ ऑल इंडिया व्यापार मंडल, पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल, अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल, एवं पटरी दुकानदार समिति के सदस्यों ने संयुक्त तत्वावधान जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि नगरपालिका कर्मचारी संघ द्वारा अधिशासी अधिकारी के खिलाफ दिए गए प्रार्थना पत्र पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसकी जांच कराकर ईओ पर कार्रवाई किया जाए। अधिशासी अधिकारी के खिलाफ जिलाधिकारी द्वारा गठित जांच टीम द्वारा जांच रिपोर्ट देने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं किया गया। अधिशासी अधिकारी अधिकारी द्वारा वित्त आयोग के पैसे का बंदरबांट किया जा रहा है। उसे निलंबित कर उनके कार्यों पर रोक लगाई जाए। प्रधानमंत्री द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के पैसों के हो रहे बंदरबाट पर तत्काल रोक लगाई जाए। नगरपालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यो की सीबीआई से जांच कराई जाए। 14वें व 15 वें वित्त आयोग द्वारा पांच वर्षो के कार्यो की जांच कराने सहित अन्य मांगे शामिल हैं। मौके पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष मंजय सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी को नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी के विरूद्ध साक्ष्य सहित ज्ञापन सौंपा गया है। इस पर जिलाधिकारी द्वारा तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। टैक्स बार एसोसिएशन के प्रदीप वर्मा ने कहा कि ऐसे भ्रष्ट अधिकारी को निलंबित कर जांच की जानी चाहिए। अरूण कुमार गुप्ता ने कहा कि सभासद के ऊपर दायर मुकदमा को तत्काल वापस लिया जाए। रजनीकांत सिंह ने कहा कि यदि हम लोगों की मांग दस दिनों के अंदर पूरी नहीं हुई तो हम लोग सड़क पर उतरने के लिए बाध्य होंगे। इस मौके पर अशोक गुप्ता, बिट्टू पटेल, अमित दूबे, अंकित गुप्ता, हनी खान, मिठाई लाल, मुमताज, राजेश वर्मा, प्रदीप सिंह, शाहिद सौकत, राजकुमार वर्मा, विनोद, अमित , जमाल अख्तर, कृष्णा, संजय, लल्लू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed