फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tractor-trolley returning from funeral overturned, nine injured, three referred

Ballia News: अंतिम संस्कार से लौट रही ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, नौ जख्मी, तीन रेफर

Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 22 Dec 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley returning from funeral overturned, nine injured, three referred
बेल्थरारोड। उभांव थाना क्षेत्र के तुर्तीपार श्मशान घाट के पास बृहस्पतिवार की देर शाम संपर्क मार्ग पर सरयू तट से अंतिम संस्कार कर लौट रहे परिजनों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अचानक पलट गई। इससे ट्राली पर सवार नौ लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इनमें अधिकांश को गंभीर चोटें आई है। ट्रैक्टर ट्राली पर करीब 30 लोग सवार बताए जा रहे हैं। घायलों में विजय प्रसाद (65), ओमप्रकाश (45), रोहित (23), मनीष कुमार (18), जितेंद्र कुमार (15), ओमप्रकाश (43), रविंद्र (45), हरेराम राम (70), प्रमोद कुमार (45) शामिल है। सभी जमुआंव खामपुर गांव के निवासी है। इन्हें तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर में भर्ती कराया गया। इनमें प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सक ने गंभीर स्थिति के चलते तीन को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जमुआंव निवासी शिवमुनी राम के पुत्र अरविंद राम विदेश में मजदूरी करते थे। इनकी मौत हो गई थी। विदेश से शव आने के बाद सरयू तट पर के दाहसंस्कार कर परिजन वापस घर जा रहे थे कि हादसा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed