{"_id":"619fce71d2efa7220c00bc33","slug":"top-children-honored-in-traffic-painting-competition-ballia-news-vns624530094","type":"story","status":"publish","title_hn":"यातायात चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यातायात चित्रकला प्रतियोगिता में अव्वल बच्चों को किया सम्मानित
विज्ञापन
बलिया। यातायात जागरूकता माह अंतर्गत क्षेत्राधिकारी नगर भूषण वर्मा व यातायात प्रभारी विश्वदीप के नेतृत्व में एप्पल पब्लिक कांवेंट स्कूल, बलिया में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसके पूर्व सीओ द्वारा चित्रकला का अवलोकन किया गया। अव्वल आए बच्चों को सीओ ने पुरस्कृत किया।
इस अवसर पर सीओ सिटी ने कहा कि जिंदगी बड़ी अनमोल है। इसलिए यातायात नियमों एवं संकेतों का पालन करें और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करें। कहा कि शराब पीकर वाहन न चलाएं, अपने 18 वर्ष के कम आयु के बालकों-बालिकाओं को वाहन न चलाने दें। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन, वॉकमैन का प्रयोग ना करें। वाहन चलाते समय वैध परमिट, ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन और बीमा के कागज की मूलप्रति सदैव अपने पास रखें। वही यातायात उप निरीक्षक मोहम्मद अबूशाद द्वारा पंपलेट के माध्यम से छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के बारे में जागरूक किया गया।
सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
बेल्थरारोड। देवेंद्र पीजी कॉलेज के सभागार में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा पखवारा के तहत छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के लिए कविता, स्लोगन, क्विज एवं पोस्टर प्रतियोगिताएं हुई। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सड़क सुरक्षा से संबंधित कई कलाकृतियों की प्रस्तुति कर मन मोह लिया। शुभारंभ प्राचार्य डॉ. हरेराम सिंह ने किया। सड़क सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि बाइक पर सदैव हेलमेट लगाकर ही चलें। कार्यक्रम समन्वयक .डॉ वीरेंद्र सिंह ने बताया कि प्रतियोगिताओं का परिणाम शीघ्र घोषित कर मेधावियों को सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर डॉ. मुकेश झा, डॉ. समरजीत बहादुर सिंह, डॉ. उमेश सिंह, डॉ .रामप्रताप चौरसिया, अभय सिंह आदि मौजूद रहे।