Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tomorrow, the first offering will be made to the setting sun.

Ballia News: कल अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य

Sun, 26 Oct 2025 01:22 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 26 Oct 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Tomorrow, the first offering will be made to the setting sun.
नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद
बलिया। लोक आस्था का महापर्व छठ का अनुष्ठान शनिवार को नहाय-खाय के साथ शुरू हो गया है। रविवार 26 अक्तूबर को व्रती खरना कर 36 घंटे का निर्जला उपवास कर छठ मइया का पूजन अर्चन करेंगी।
विज्ञापन

सोमवार 27 अक्तूबर को अस्ताचलगामी सूर्य को संध्या अर्घ्य एवं मंगलवार 28 अक्तूबर को उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ पूजा का समापन होगा। छठ पूजा को लेकर घर-घर तैयारियां चल रही हैं और बाजारों में भी रौनक दिखाई दे रही है। महिलाएं घर के अंदर पूजा पाठ की तैयारी में जुटी हुई हैं तो परिवार के पुरुष सदस्य बाजारों से खरीदारी में लगे हुए है। शनिवार को शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में रौनक रही। फल, पूजा सामाग्री, ईख, दीया आदि की दुकानों पर काफी भीड़ रही।
विज्ञापन

शहर से लेकर गांव तक महिलाओं में छठ पर्व को लेकर काफी उत्साह दिखाई दे रहा है। हर कोई सूर्यदेव की आराधना के इस पावन पर्व का बेसब्री से इंतजार कर रहा हैं। इधर, छठ घाटों को आकर्षक लाइटों से सजाने का कार्य चल रहा है। छठ पूजा की विशेष धार्मिक मान्यता होती है। इस कठिन व्रत को महिलाएं घर की खुशहाली और संतान की सलामती के लिए रखती हैं।

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

नगर के शहीद पार्क चौक में छठ पर्व के लिए फलों की खरीदारी करते लोग।संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed