फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Today, BJYM will create a human chain in support of CAA

सीएए के समर्थन में भाजयुमो आज बनाएगा मानव श्रृखंला

Thu, 16 Jan 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Today, BJYM will create a human chain in support of CAA
बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं की बैठक बृहस्पतिवार को पार्टी कार्यालय में हुई। बैठक में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष सुभाष यदुवंश के आवाहन पर 17 जनवरी को सीएए के समर्थन में युवा मोर्चा द्वारा मानव श्रृंखला आयोजन करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने बताया कि 17 जनवरी को मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा सुखपुरा चौराहे से 500 मीटर का मानव श्रृंखला का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें नागरिकता संशोधन अधिनियम के पक्ष में विद्यालयों व कोचिंग संस्थाओं से जुड़े हुए लोग व छात्र-छात्रा के साथ प्रबुद्ध लोग भी शामिल होंगे। जिला महामंत्री अंकुर उपाध्याय ने युवाओं से बढ़ चढ़कर मानव श्रृंखला में शामिल होने का आवाहन किया। इस मौके पर भानु दुबे, अभिषेक सिंह, शशांक शेखर त्रिपाठी, अजीत वर्मा, कुंवर सत्यपाल सिंह, इंजीनियर रोमित सिंह, मुन्ना कुमार, रंजना यादव, सोनू मद्धेशिया, सनातन पांडेय, सोनू तिवारी, राहुल यादव, अभय साहनी, राजेंद्र सिंह, अनूप वर्मा आदि मौजूद रहे। संचालन महामंत्री नीरज सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed