फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Tight security of the court premises, investigation done with metal detector

Ballia News: न्यायालय परिसर की चप्पे- चप्पे पर रही कड़ी सुरक्षा, मेटल डिटेक्टर से हुई जांच

Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 08 Jun 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
Tight security of the court premises, investigation done with metal detector
बलिया। जिला न्यायालय परिसर में बृहस्पतिवार को चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। हर आने जाने वाले पर नजर रही। पेशी पर आने वाले आरोपियों की सुरक्षा को लेकर जवान काफी सक्रिय रहे। लखनऊ कचहरी में माफिया संजीव माहेश्वरी उर्फ जीवा की हत्या की घटना के बाद पुलिस काफी अलर्ट रही।
विज्ञापन

न्यायालय परिसर गेट पर पुलिस व पीएसी के जवान तैनात रहे। कोर्ट परिसर में अधिवक्ताओं व न्यायालयकर्मियों को छोड़ हर आने वाले की मेटल डिटेक्टर व स्कैनर मशीन से जांच हुई, उनके समानों को एक्स-रे बैगेज मशीन से जांच की गई। कचहरी चौकी प्रभारी सुरक्षा को लेकर परिसर में पुलिस व पीएससी के जवानों संग चक्रमण करते रहे। बार अध्यक्षों से सुरक्षा को लेकर सहयोग भी मांगा। कोर्ट में पेशी पर आने वाले आरोपितों की सुरक्षा को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय रहा। अधिकारियों की माने तो आने वाले दिनों में पेशी पर आने वाले अभियुुक्तों की पहले उनके संबंध में सूचनाएं एकत्र करके सुरक्षा के प्रबंध किए जाएं। इंटरनेट मीडिया से भी मद्दत ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed