फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Ticket booking started for Ballia, Mau and Azamgarh

बलिया, मऊ और आजमगढ़ के लिए टिकट बुकिंग आरंभ

Fri, 24 Jul 2020 09:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 09:03 PM IST
विज्ञापन
Ticket booking started for Ballia, Mau and Azamgarh
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बलिया, मऊ व आजमगढ़ के लिए टिकट की बुकिंग नहीं हो रहा था, जबकि छपरा के लिए टिकट मिल रहा था। अमर उजाला ने मामले को 12 जुलाई के अंक में पृष्ठ संख्या चार पर शीर्षक ‘बलिया, मऊ के लिए टिकट नहीं हो रहा बुक’ प्रकाशित किया तो रेल प्रशासन की आंखें खुली और दूसरे ही दिन से बलिया, मऊ व आजमगढ़ के लिए टिकट बुक होने लगा।
विज्ञापन

बता दे कि जून के प्रथम सप्ताह से सरयू यमुना एक्सप्रेस, साबरमती एक्सप्रेस, ताप्ती गंगा एक्सप्रेस व पवन एक्सप्रेस का परिचालन शुरू हुआ। उस समय से 12 जुलाई तक पीआरएस पर बलिया, मऊ व आजमगढ़ टिकट बुक करने का आप्शन ही नहीं सो कर रहा था। अब टिकट बुक होने से बलिया सफर करने वाले यात्रियों ने राहत की सांस ली हैं। जून से चलने वाली स्पेशल ट्रेनों के जनरल कोच में भी टिकट बुक हो रहा है। सुरेमनपुर से बलिया के लिए 45 रुपये, मऊ के लिए 70 रुपये और आजमगढ़ के लिए 80 रुपये में टिकट बुक हो रहा है। पर्याप्त ट्रेनों का संचालन न होने से यात्रियों को खासकर वराणसी, दिल्ली, लखनऊ, कोलकाता आवागमन के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। क्षेत्र के यात्रियों ने महत्वपूर्ण ट्रेनों का परिचालन शुरू करने की मांग किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed