फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three-year salaries paid to two doctors by fake means

फर्जी तरीके से दो डॉक्टरों का तीन साल के वेतन का किया गया भुगतान

Sat, 02 May 2020 04:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2020 04:27 PM IST
विज्ञापन
Three-year salaries paid to two doctors by fake means
बलिया। मार्च क्लोजिंग के दौरान सीएमओ कार्यालय में एक एक कर घोटाले का मामला सामने आ रहा है। फर्जी कागजात तैयार कराकर सीएमओ द्वारा दो डॉक्टरों को फर्जी तरीके से नियुक्ति व तीन-तीन साल के वेतन का भुगतान किया गया है। नगर के कदम चौराहा निवासी हरेंद्र नाथ तिवारी ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप इस मामले की जांचकर कार्रवाई की मांग की है। पत्रक में उल्लेख किया है कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया द्वारा बिना गजट कराए डा. मनोज उपाध्याय व डा. कादिर को नियुक्त कर दिया गया। इसके अलावा इन लोगों के तीन-तीन वर्षो का फर्जी तरीके से वेतन भी भुगतान कर दिया। इस प्रकार सीएमओ ने लाखों रुपये का घोटाला कर सरकार के राजस्व का चूना लगाने का काम किया है। शिकायतकर्ता ने कहा कि अगर किसी सक्षम अधिकारी से जांच कराई जाए तो सीएमओ कार्यालय में हुए करोड़ों रुपये की लूट से परत दर परत पर्दा उठ जाएगा और कई लोगों पर गाज गिर सकती है। श्री तिवारी ने इस मामले की जांच कराकर सीएमओ के विरूद्घ कार्रवाई की मांग की है। इस बाबत सीएमओ डा. पीके मिश्रा ने बताया कि ऐसा मामला नहीं है, पुन: इसकी जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed