{"_id":"5a7493384f1c1b91268b7d89","slug":"three-thousand-got-jobs-in-12-thousand","type":"story","status":"publish","title_hn":"12 हजार में तीन हजार को मिला रोजगार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
12 हजार में तीन हजार को मिला रोजगार
ballia
Updated Fri, 02 Feb 2018 10:05 PM IST
विज्ञापन
जनता इंटर काॅलेज में आयोजित रोजगार मेले का शुभारंभ करते विधायक धनंजय कन्नौजिया, साथ में डीआईजी।
- फोटो : अमर उजाला
जनता इंटर कालेज नगरा में शुक्रवार को मंडली स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 12 हजार बेरोजगार युवक व युवतियों का रजिस्ट्रेशन किया गया। इस दौरान डीआईजी आजमगढ़ विजय भूषण ने अपने हाथों 40 युवकों को ऑफर लेटर दिया। वहीं अन्य करीब तीन हजार युवकों को मैसेज के माध्यम से आफर लेटर जाएगा। बेरोजगार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए मंडल स्तरीय रोजगार सेवा की तरफ से रोजगार मेले का आयोजन किया गया। जिसमें एलआईसी बलिया, लार्सन एंड टर्बो, शिवशक्ति बायोटेक्नोलॉजी, एसआईएस इंडिया लिमिटेड, विंथना फर्टिलाइजर, द इंडिया थर्मिट कंपनी लिमिटेड, वेल्सपन इंडिया लिमिटेड, कारपोरेट सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंस सर्विसेज, एमबीटी कृषि मार्ट प्रा. लिमिटेड, यूरेका फोर्ब्स, कृष एचआर सर्विसेज प्रा. लिमिटेड आदि ग्यारह कंपनियों ने लगभग 12 हजार युवक-युवतियों का रजिस्ट्रे्रशन कराया था। इस दौरान डीआईजी आजमगढ़ ने चार कंपनियों के 10-10 युवकों को अपने हाथों से ऑफर लेटर सौंपा। जबकि अन्य तीन हजार युवकों को विभिन्न कंपनियों द्वारा मैसेज द्वारा ऑफर लेटर दिया जाएगा।
रोजगार मेले में सायंकाल तक किसी भी महिला बेरोजगार को ऑफर लेटर नहीं मिला था। जिससे उनमें मायूसी देखी गई। रोजगार मेले में पॉलिटेक्निक व आईटीआई को ही कंपनियां ज्यादा प्राथमिकता दे रही थी। इस अवसर पर डीआईजी ने कहा कि कंपनियां गांवों में पहुंचकर रोजगार उपलब्ध कराने का अवसर प्रदान कर रही हैं। जिसकी जितनी भी तारीफ की जाय कम है। विधायक धनंजय कन्नौजिया ने कहाकि 12 हजार युवाओं में से लगभग तीन हजार युवाओं को ऑफर लेटर दिया गया है। भाजपा सरकार युवाओं को रोजगार मुहैया कराने के लिए दृढ़ संकल्प है। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार, सीओ अवधेश चौधरी, सेवा योजन अधिकारी एके पांडेय समेत विभिन्न कंपनियों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।