फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three quota shops suspended for irregularities in grain distribution

अनाज वितरण में अनियमितता पर कोटे की तीन दुकानें निलंबित

Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Apr 2020 09:27 PM IST
विज्ञापन
Three quota shops suspended for irregularities in grain distribution
बलिया। लॉकडाउन के दौरान अनाज वितरण में अनियमितता पाए जाने पर एसडीएम सदर अश्वनी कुमार श्रीवास्तव ने सोहांव ब्लॉक के दो व गड़वार ब्लॉक के एक कोटे की दुकान को निलंबित कर दिया। एसडीएम ने मिली शिकायतों की जांच पूर्ति निरीक्षक संजीव कुमार सिंह से कराई थी। सोहांव ब्लॉक के अमांव कोटे से संबंधित वीडियो का खुलासा अमर उजाला ने 16 अप्रैल के अंक में किया था।
विज्ञापन

लॉकडाउन के दौरान सरकार की ओर से अन्त्योदय कार्डधारकों को मिलने वाले 35 किलो अनाज को मुफ्त वितरण करने का निर्देश दिया था। इसके अलावा वैसे पात्र गृहस्थी कार्डधारकों को भी मुफ्त वितरण करने का प्रावधान था जिसके नाम से मनरेगा जॉब कार्ड हो या श्रम विभाग में श्रमिक के तौर पर पंजीकृत हों। लेकिन कई कोटेदारों ने वितरण में लापरवाही की और घटतौली व कटौती की। सोहांव ब्लॉक के अमांव गांव के ग्रामीणों ने तो कोटेदार का वीडियो वायरल किया था जिसमें कोटेदार ने दावा किया था कि पूरे जनपद में ही कटौती की जाती है। इसके अलावा इसी ब्लॉक के तेतारपुर गांव व गड़वार ब्लॉक के आसान गांव की कोटेदार के खिलाफ ग्रामीणों ने घटतौली व कटौती की शिकायत की जिसकी जांच एसडीएम ने पूर्ति निरीक्षक से कराई। पूर्ति निरीक्षक की जांच रिपोर्ट पर एसडीएम ने अमांव के कोटेदार शिवमोद राम, तेतारपुर के नागेंद्र राम आसन की कोटेदार उर्मिला देवी की दुकान को निलंबित कर दिया। एसडीएम श्री श्रीवास्तव ने बताया कि वितरण जारी रखने के लिए इन दुकानों को नजदीकी गांव के कोटेदार के यहां संबद्ध कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed