फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three members of theft gang arrested after watching video of ATM hack on YouTube

Ballia News: यू-ट्यूब पर एटीएम हैक का वीडियो देख चोरी करने वाले गिरोह के तीन सदस्य गिरफ्तार

Wed, 12 Jul 2023 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 12 Jul 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Three members of theft gang arrested after watching video of ATM hack on YouTube
बलिया। यू-ट्यूब पर एटीम हैक का वीडियो देख असल जिंदगी में चोरी करना दो युवकों और एक नाबालिग को भारी पड़ गया। पुलिस व एसओजी टीम ने तीनों को गिरफ्तार कर पास से एटीएम हैक व क्षतिग्रस्त करने वाला सामान एक मुखौटा, एक हथौड़ी, एक बैग, चार मोबाइल, एक चश्मा, दो घंडी, एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों ने बताया कि किशोर सदस्य दोस्तों के बीच मोबाइल में गेम व अन्य साफ्टवेयर हैक कर खुद को बड़ा हैकर समझता था। वह यू-ट्यूब पर एटीएम हैक का वीडियो देख दो अन्य युवकों के साथ स्टेशन-मालगोदाम रोड़ स्थित यूनियन बैंक के एटीएम में चोरी करने का प्रयास किये थे। उपशाखा प्रबंधक अमित पांडेय ने नौ जुलाई को पुलिस को तहरीर दी कि 30 जून को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा एटीएम मशीन को क्षतिग्रस्त कर चोरी करने का प्रयास किया है। कोतवाली में अभियोग पंजीकृत कर लिया।
विज्ञापन

मंगलवार को मामले का खुलासा करते हुए एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने बताया कि कोतवाली में मुकदमा दर्ज होने के बाद संयुक्त टीम ने एटीएम कक्ष में लगे सीसी कैमरे फुटेज चेक किया तो उसमें एक मोटरसाइकिल पर तीन शातिर चोर नकाब (मास्क) पहने हुए एटीएम से अपने मोबाइल को जोड़कर किसी साफ्टवेयर के जरिए हैक करने का प्रयास कर रहे थे। सफल न होने पर मशीन को तोड़ कर पैसे निकालने का प्रयास किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

गिरोह के अन्य सदस्य बाहर खड़े होकर देख रहे थे कि कोई आने न पाए। कैमरे व सर्विलांस की मदद से गिरोह के तीन चोर मनीष पांडेय निवासी सपहा जनाड़ी, अमित वर्मा निवासी बड़ी मठिया कदम चौराहा व एक नाबालिग को काजीपुरा रेलवे क्रासिंग के पास से गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed