फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ballia News ›   Three from the district got the place in the regional executive

क्षेत्रीय कार्यकारिणी में जनपद से तीन को मिला स्थान

Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three from the district got the place in the regional executive
बलिया। भारतीय जनता पार्टी गोरक्ष प्रा3त की नई क्षेत्रीय कार्यकारिणी घोषित कर दी गई है। इसमें बलिया के तीन लोगों को स्थान दिया गया है। इससे कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। क्षेत्रीय अध्यक्ष ने टीम के सभी पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह ने अपनी टीम में एक बार फिर सुनीता श्रीवास्तव और साकेत सिंह सोनू को उपाध्यक्ष बनाया है। आशुतोष सिंह को क्षेत्रीय कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है। सुनीता श्रीवास्तव पूर्व में महिला मोर्चा की क्षेत्रीय अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। युवा मोर्चा के निवर्तमान महामंत्री आशुतोष सिंह को कार्यसमिति में जगह मिली है। आशुतोष घोसी विधानसभा के प्रभारी का भी काम देख रहे हैं। इन लोगों के मनोनयन पर जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने प्रसन्नता जाहिर की। सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि शीर्ष नेतृत्व ने अगर भरोसा जताया है तो हमलोगों का भी यह कर्तव्य बनता है कि आगामी विधानसभा चुनाव के लिए रात-दिन एक कर दिया जाए। आशुतोष सिंह ने कहा कि क्षेत्रीय अध्यक्ष ने हमारे जैसे युवा को जगह दिया है। जो भी शीर्ष नेतृत्व का निर्णय होगा, उसके लिए हम पूरी तन्मयता से काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed